TS Singhdeo on Bhupesh Baghel: भूपेश बघेल से संबंधों को लेकर खुलकर बोले टीएस सिंहदेव, सत्ता में बाहर जाने के दो साल बाद किया सनसनीखेज खुलासा
TS Singhdeo on Bhupesh Baghel: भूपेश बघेल से संबंधों को लेकर खुलकर बोले टीएस सिंहदेव, सत्ता में बाहर जाने के दो साल बाद किया सनसनीखेज खुलासा

TS Singhdeo on Bhupesh Baghel: भूपेश बघेल से संबंधों को लेकर खुलकर बोले टीएस सिंहदेव, सत्ता में बाहर जाने के दो साल बाद किया सनसनीखेज खुलासा / IBC24 Customized
- भूपेश बघेल से संबंधों को लेकर खुलकर बोले टीएस सिंहदेव
- दो साल बाद किया सनसनीखेज खुलासा
- भूपेश बघेल के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे टीएस सिंहदेव
अम्बिकापुर: TS Singhdeo on Bhupesh Baghel छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीते दिनों पहली बार सरगुजा का दौरा किया। लेकिन भूपेश दौरे के बाद से यहां की राजनीति गरमा गई है। कहा जा रहा है कि टीएस सिंहदेव के करीबी नेता और कार्यकर्ता अब निशाने पर आ गए हैं। स्थिति तब सामने आई, जब पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थकों ने ऐसे कांग्रेसजनों को एक व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया। वहीं, अब टीएस सिंहदेव भूपेश बघेल के कार्यक्रम में नहीं जाने और भूपेश बघेल और अपने रिश्ते को लेकर IBC24 खुलकर बात की है।
TS Singhdeo on Bhupesh Baghel सिंहदेव को नहीं मिली भूपेश बघेल के कार्यक्रम की जानकारी
- टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भूपेश बघेल के कार्यक्रम के दौरान मैं व्यक्तिगत कारणों से बाहर था, जिसके चलते मैं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाया।
- पहले हर बार भूपेश बघेल के कार्यक्रम की सूचना मिलती थी, लेकिन इस बार सूचना नहीं मिली थी। दोनों के रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा कि कोई ऐसी वैसी बात नहीं है, राजनीतिक जोड़ घटाव है वो तो चलता रहता है।
क्या अभी भी है दोनों के बीच मलाल?
- टीएस सिंहदेव ने राजनीति में भूपेश बघेल और अपने कॉम्पिटिशन को लेकर कहा कि कोई कॉम्पटीटर जैसी बात नही हैं। जो बातें पहले सामने आई थी वो अब खत्म हो गई है।
- उन्हें काम करने का मौका मिला और मुझे मौका मिल सकता है। दोनों के रिश्तों में खटास की जो बातें थी उसने कांग्रेस को नुकसान तो पहुंचाया है, लेकिन अब ये स्थिति दोबारा नहीं आएगी।
कांग्रेस की हार की असली वजह क्या थी?
- उन्होंने कांग्रेस की हार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भूपेश-सिंहदेव के रिश्तों में खटास कांग्रेस की हार की असली वजह नहीं है, ये मामला तो हार में सिर्फ 5 प्रतिशत का था।
- भूपेश बघेल के साथ पहले भी काम करते थे और आगे भी करते रहेंगे। छत्तीसगढ़ में कोई सिंगल लीडर नहीं है, सामूहिक लीडरशिप की बात होगी।
- मैं ही कप्तान रहूंगा तभी खेलूंगा ऐसी बात नहीं है। 2018 में भी सामूहिक लीडरशिप से ही सफलता मिली थी और आगे भी सामूहिक लीडरशिप की बात होगी।
चैतन्य बघेल की राजनीति में होगी एंट्री?
बता दें कि टीएस सिंहदेव ने हाल ही में चैतन्य बघेल की राजनीति में एंट्री को लेकर कहा था कि राजनीतिक के दरवाजे सभी के लिए खुले हुए हैं। अगर आप बड़े नेता से जुड़े हुए हैं उनके पुत्र हो रिश्तेदार हो तो आपको मौका मिल सकता है, लेकिन जनता की स्वीकारोक्ति होना चाहिए। वहीं, उन्हों ने आगे कहा कि कानून के प्रावधानों का दुरुपयोग करके हमारे नेताओं को जेल के अंदर भेजा गया है अब तक उन पर आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। ऐसे में ये इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि जनता चैतन्य बघेल को स्वीकारेगी या नहीं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सिंहदेव ने बताया कि वह व्यक्तिगत कारणों से शहर से बाहर थे। साथ ही, उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस बार उन्हें कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई थी।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: TS Singh Deo on Bhupesh Baghel: Ex Dy CM Reveals After 2 Year of Lost Election
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm