Raipur-Ambikapur Air Service: मौसम की खराबी या विमान कंपनी की मनमानी?.. आखिर दो महीने से क्यों बंद है रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा?..
सरगुजा में वर्षों पुराने इस मांग के पूरा होने से लोगों में उत्साह तो था लेकिन फ्लाइट नियमित रूप से न चलने, बुकिंग की सुविधा सुलभ न होने के साथ …

Raipur-Ambikapur Air Service
- दो महीने से बंद है रायपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा।
- फ्लाइट संचालन ठप्प, फिर भी स्टाफ रोज़ ड्यूटी पर।
- फ्लाइबिग की लापरवाही से यात्री और प्रशासन परेशान।
Raipur-Ambikapur Air Service: अंबिकापुर: सरगुज़ा संभाग के दरिमा स्थित माँ महामाया विमानपत्तन से शुरू हुई उड़ान सेवा विमानन कंपनी की मनमानी की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। आलम ये है कि मौसम की खराबी का हवाला देते हुए करीब 2 माह से हवाई सफर बंद है, जिससे आम लोग तो मायूस है ही साथ ही एयरपोर्ट एथॉरिटी को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हद तो ये है कि, भले ही हवाई सफर चालू नही है लेकिन सिक्युरिटी, एयरपोर्ट ऑपरेशन, मेडिकल और फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी ड्यूटी कर रहे है।
दो महीने से ठप्प है उड़ान सेवा
19 दिसम्बर को जब रायपुर से अम्बिकापुर हवाई सेवा की शुरुवात की गई तो ऐसा लगा कि, अब सरगुजा भी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा और संभाग के लाखों लोगो को इसका सीधा फायदा मिल सकेगा। 19 सीटर फ्लाइ बिग विमान सेवा से इसकी शुरुवात की गई जिसका रूट रायपुर से अम्बिकापुर, अम्बिकापुर से बिलासपुर, बिलासपुर से अम्बिकापुर और अम्बिकापुर से रायपुर तय किया गया।
Raipur-Ambikapur Air Service: मग़र आपको जानकर हैरानी होगी कि रूट के सही निर्धारण नही होने और विमानन कंपनी फ्लाई बिग की मनमानी के कारण इसका लाभ लोगों को नही मिल पा रहा। ऐसा नही है कि, अम्बिकापुर से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम है, बल्कि फ्लाइट के नियमित नही चलने के साथ ही इसकी बुकिंग में आ रही दिक्कत और रूट का सही निर्धारण नही होने से ये सेवा उतनी कारगर साबित नही हो पा रही। विमानन कंपनी फ्लाइबिग की हवाई सेवा दिसम्बर से शुरू होने के बाद बीच बीच मे कई बार ब्रेक हो चुकी है, लेकिन इस बार विमानन सेवा करीब 2 माह से बंद है और इसके पीछे का कारण विमानन कंपनी ने मौसम की खराबी बताया है। हालांकि इसके पीछे का कारण कुछ और ही बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फ्लाई बिग कंपनी के पास विमान की संख्या कम है और उसने ज्यादा रूट पर विमान संचालन का जिम्मा ले लिया है इस कारण ही विमान सेवा नियमित नही हो पा रही।
दर्जनों कर्मचारी ड्यूटी पर
फ्लाइबिग कंपनी के संचालन की मनमानी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि, अब तक कंपनी की टिकट बुकिंग की कोई उचित वयस्था नही हो सकी है। इसके अलावा फ्लाइट का नियमित संचालन नही हो पा रहा है। यही नही फ्लाइट का संचालन नही हो पाने के कारण न सिर्फ सरगुज़ा के लोग परेशान हो रहे है बल्कि एयरपोर्ट की समस्या बढ़ गई है। भले ही विमान का संचालन नही हो रहा मगर एयरपोर्ट एथॉरिटी को सारी व्यवस्थाएं करनी पड़ रही है। जिसमे सिक्युरिटी के लिए 25 से 30 कर्मियों की नियुक्ति लगाई जाती है। इसके अलावा एयरपोर्ट आपरेशन के 32 कर्मी, मेडिकल के डॉक्टर समेत 3 कर्मी, एटीएस डिपार्टमेंट के 7 और फायर डिपार्टमेंट के 10 कर्मियों की ड्यूटी हर दिन लगाई जाती है। ऐसे में एयरपोर्ट एथॉरिटी का भी कहना है कि विमान नियमित नही चलने से उनके लिए भी काफी परेशानी खड़ी हो गई है।
Raipur-Ambikapur Air Service: बहरहाल सरगुजा में वर्षों पुराने इस मांग के पूरा होने से लोगों में उत्साह तो था लेकिन फ्लाइट नियमित रूप से न चलने, बुकिंग की सुविधा सुलभ न होने के साथ रूट का निर्धारण सही नही होने और संचालन कंपनी की मनमानी के कारण ये खुशी ज्यादा समय तक चल नही सकी है। अब ऐसे में उम्मीद है कि लोगो की मांग के अनुरूप इसका संचालन किया जाए, ताकि इसका सीधा फायदा आम लोगो को मिल सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: करीब दो महीने से उड़ान सेवा बंद है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur-Ambikapur-Bilaspur air service is closed for the last two months.
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm