उप्र : अमेठी में जंगली जानवर के हमले में एक व्यक्ति की मौत
उप्र : अमेठी में जंगली जानवर के हमले में एक व्यक्ति की मौत
अमेठी (उप्र), 25 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी में शुक्रवार को जंगली जानवर के हमले में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जयराम प्रजापति (55) भैंस चराने खेत में गये थे। जहां पर प्राथमिक विद्यालय-प्रथम अनुभाग के पीछे स्थित तलिया बाग के पास उन पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये ।
जयराम के चिल्लाने के बाद सीवान व आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर जब तक पहुंचते तब तक जंगली जानवर जयराम प्रजापति को लहूलुहान कर भाग निकला था। परिजन घायल अवस्था में जयराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गये जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक थाना संग्रामपुर ईश नारायण मिश्रा ने बताया कि हमले की सूचना पर पुलिस टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे।
संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अमेठी रणवीर मिश्रा ने बताया कि जांच के लिए वन विभाग की टीम पहुंच गयी पर जानवर के पैरों के निशान न मिलने से कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
भाषा
सं, जफर, रवि कांत रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : अमेठी में जंगली जानवर के हमले में एक व्यक्ति की मौत
AMETHI
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm