Amravati Horror School : किसी को सुनाई घुंघरुओं की आवाज, कोई अचानक रोने लगा… ‘भूत’ के डर से 608 बच्चे स्कूल छोड़कर भागे! यहां से सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट इलाके में एक सरकारी आश्रम स्कूल में बच्चों के अचानक रोने, हंसने और सुन्न पड़ने के बाद ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह फैल गई। डर के …

Amravati Horror School :
- ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह के बाद करीब 608 छात्र स्कूल छोड़कर घर लौटे
- करीब 16 बच्चों में अचानक रोने, हंसने और सुन्न पड़ने जैसे लक्षण दिखे
- डॉक्टरों ने अंधविश्वास को खारिज कर ‘मास साइकोजेनिक इलनेस’ की बात कही
अमरावती: Amravati Horror School : महाराष्ट्र के अमरावती जिले के आदिवासी बहुल मेलघाट इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। डोमा गांव स्थित एक सरकारी आश्रम स्कूल में कुछ छात्राओं के अचानक रोने, हंसने और सुन्न पड़ जाने के बाद डर का माहौल बन गया। स्कूल परिसर में 'भूत-प्रेत' की अफवाह फैलने के कारण करीब 608 छात्र अपने-अपने घर लौट गए, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मौके पर पहुंचना पड़ा।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत लगभग एक सप्ताह पहले हुई थी, जब करीब 16 बच्चों में यह असामान्य व्यवहार देखा गया। कुछ छात्रों ने दावा किया कि उन्हें घुंघरुओं की आवाजें सुनाई देती हैं, जिसके बाद अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल से निकाल लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तालुका चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक नायडू और डॉक्टरों की टीम ने जांच की।
डॉक्टरों ने बताया ये कारण
डॉक्टरों ने इसे अंधविश्वास की जगह 'मास साइकोजेनिक इलनेस' बताया, जो घबराहट और अवसाद के कारण एक-दूसरे से फैलता है। Ghost Sounds Hostel इस घटना ने स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं, जैसे क्षमता से अधिक बच्चों का रहना, खराब खाना और काउंसलिंग की कमी को भी उजागर किया है।
भूत प्रेत की बात को किया ख़ारिज
आदिवासी आयुक्त लीना राठौड़ ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को काउंसलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, 'अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति' की टीम ने भी स्कूल पहुंचकर बच्चों और अभिभावकों की काउंसलिंग की और महुआ का पेड़ काटे जाने से जुड़ी भूत-प्रेत की भ्रामक अफवाहों को खारिज किया।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder To PNG: अब इन लोगों को नए कनेक्शन पर फ्री में दिया जाएगा 200 क्यूबिक मीटर एक्स्ट्रा गैस और कम दाम पर भी मिलेगा ये रसोई गैस!
- School Close News : न बारिश की छुट्टी, न कोई त्योहार… फिर भी 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला
- SBI Cash Withdrawal Charges: अब पैसे निकालने पर तगड़ा चार्ज!.. स्टेट बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, एक अक्टूबर से लागू होगा ये नियम
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: 608 Students Leave Tribal School Amid ‘Ghost’ Rumours, Doctors Reveal the Real Reason
AMRAVATI
और भी पढ़ें ›
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am