BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

चक्रवात ‘मोंथा’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील : मौसम विभाग

चक्रवात ‘मोंथा’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील : मौसम विभाग

चक्रवात ‘मोंथा’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील : मौसम विभाग
Bhasha
Published: 28 Oct 2025 | 9:49 amModified: 28 Oct 2025 | 9:49 am

(तस्वीरों के साथ)

अमरावती, 28 अक्टूबर (भाषा) मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ पिछले छह घंटों के दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।

तूफान सुबह साढ़े पांच बजे मछलीपत्तनम से 190 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 270 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व तथा विशाखापत्तनम से 340 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था।

मौसम विभाग ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान मोंथा पिछले छह घंटों के दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते हुए तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया तथा सुबह साढ़े पांच बजे मछलीपत्तनम से लगभग 190 किलोमीटर दक्षिण से दक्षिण पूर्व में केंद्रित हो गया।’’

इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते रहने तथा मंगलवार की शाम और रात के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपत्तनम और कलिंगपत्तनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है, जिसमें हवा की अधिकतम गति 90-100 किमी प्रति घंटा रहेगी तथा 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने मोंथा के प्रभाव के कारण इस दक्षिणी राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया।

थाई भाषा में मोंथा का अर्थ सुगंधित फूल होता है।

भाषा गोला वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: चक्रवात ‘मोंथा’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील : मौसम विभाग

शहर की खबरें
अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

30 Sept 2026 | 9:58 pm
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

30 Sept 2026 | 9:34 pm
फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

30 Sept 2026 | 9:19 pm
अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

30 Sept 2026 | 8:56 pm
खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

30 Sept 2026 | 8:54 pm
‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

30 Sept 2026 | 8:31 pm
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

30 Sept 2026 | 8:20 pm
मुंबई में 97 प्रतिशत से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया: बीएमसी

मुंबई में 97 प्रतिशत से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया: बीएमसी

30 Sept 2026 | 7:20 pm