फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत किए गए 200 करोड़ रुपये के दान से जुड़े कथित फर्जीवाड़े से संबंधित जांच के तहत बुधवार को चार राज्यों में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के तहत महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर में कुल आठ ठिकानों पर तलाशी ली गई।
अधिकारियों के अनुसार, इन परिसरों का संबंध न्यासियों और बिचौलियों से है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक ‘‘फर्जी’’ सीएसआर नेटवर्क चलाया जा रहा था और इस कथित धोखाधड़ी में करोड़ों रुपये का लेन-देन शामिल था।
एजेंसी को संदेह है कि विभिन्न ट्रस्ट का गठन और इस्तेमाल कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत मिलने वाले दान को हासिल करने के माध्यम के रूप में किया गया, खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) से मिलने वाले दान को प्राप्त करने के लिए। एजेंसी का अनुमान है कि इस तंत्र के जरिये 200 करोड़ रुपये मूल्य की सीएसआर निधि का लेन-देन किया गया।
ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जो मामला दर्ज किया है, वह जुलाई में जुहू थाने में दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है।
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि के सी सिंह नामक व्यक्ति ने किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा योग्यता या मान्यता प्राप्त चिकित्सा निकाय में पंजीकरण नहीं होने के बावजूद अपने नाम के साथ ‘डॉक्टर’ की उपाधि का इस्तेमाल किया।
आरोप है कि इस व्यक्ति ने स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले धर्मार्थ ट्रस्टों का एक नेटवर्क चलाया, जिसके माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और निजी कंपनियों से ‘बड़ी मात्रा में’ सीएसआर निधि जुटाई गई।
भाषा संतोष नेत्रपाल
नेत्रपाल
लेखक के बारे में
Web Title: फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pmखबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव
30 Sept 2026 | 8:54 pm‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
30 Sept 2026 | 8:31 pmछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद
30 Sept 2026 | 8:20 pmमुंबई में 97 प्रतिशत से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया: बीएमसी
30 Sept 2026 | 7:20 pmआईआईटी मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत के मामले में अब तक 40 लोगों के बयान दर्ज: पुलिस
30 Sept 2026 | 6:53 pm