BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 9:34 pmModified: 30 Sept 2026 | 9:34 pm

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के सचिव का तत्काल तबादला किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान के अनुसार, अभ्यर्थियों की मांग के अनुरूप संविधान के अनुच्छेद 317 के तहत एमपीएससी के पूर्व और वर्तमान अध्यक्षों तथा सदस्यों के कामकाज की तीन महीने के भीतर न्यायिक जांच की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि आगे की कार्रवाई जांच निष्कर्ष के आधार पर की जायेगी।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एमपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तार से चर्चा की और उनकी चिंताओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

इसमें कहा गया, ‘‘एमपीएससी के सचिव का तबादला तत्काल किया जाएगा।’’

सरकार ने कहा कि एमपीएससी की परीक्षाएं ऑफलाइन होती रहेंगी तथा सभी संबंधित पक्षों से चर्चा किये बगैर कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

सरकार ने तीन जनवरी को होने वाली ग्रुप सी परीक्षा के लिए रिक्तियां बढ़ाने की मांग मान ली है।

बयान के अनुसार रिक्तियां में यह बढ़ोतरी एक ‘रिकॉर्ड’ होगी।

सरकार रिकॉर्ड संख्या में रिक्तियां भरने की तैयारी कर रही है क्योंकि कई विभागों में भर्ती नियमों में बदलाव किया जा रहा है।

बयान में कहा गया है कि 60 प्रतिशत विभागों के लिए नियम बना लिए गए हैं, जबकि बाकी विभागों के लिए प्रक्रिया चल रही है।

सरकार एक साथ तीन साल के लिए रिक्तियों की घोषणा करेगी और सेवानिवृति की वजह से खाली होने वाले पदों के लिए एक साल पहले ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी।

बयान के अनुसार, भर्ती की पूरी समयसारिणी एक महीने के अंदर तय कर ली जायेगी।

सरकार एक ऐसा एकल कार्ड भी लाने की योजना बना रही है, जिससे अभ्यर्थी बहुत कम खर्च में सभी परीक्षाओं में शामिल हो सकें। एक ऐसा तंत्र भी बनाया जाएगा ताकि अभ्यर्थियों को बार-बार वही दस्तावेज/कागजात जमा न करने पड़ें।

बैठक के बाद, नौकरी चाहने वाले अभ्यर्थियों ने दो अक्टूबर को होने वाले अपने विरोध प्रदर्शन को कुछ समय के लिए टालने का फैसला किया।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm