BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 8:56 pmModified: 30 Sept 2026 | 8:56 pm

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) बंबई उच्च न्यायालय ने मादक पदार्थ मामले में जेल में बंद एक आरोपी महिला को मानवीय आधार पर आठ महीने की अंतरिम जमानत दे दी है, ताकि वह अपनी बीमार नवजात बेटी की देखभाल कर सके।

न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव की एकल पीठ ने सोमवार को पारित आदेश में कहा कि नवजात को अपनी मां की देखभाल की जरूरत है।

पिछले साल महिला को तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह गर्भवती थी। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उसे छह किलोग्राम कोकीन ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद उसे प्रसव के लिए तीन महीने की अंतरिम जमानत दी गई। नौ जनवरी, 2026 को उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

चिकित्सा दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद पीठ ने कहा कि बच्ची को जन्म के बाद सांस लेने में तकलीफ और ब्रोन्कोप्न्यूमोनिया की समस्या हुई थी, जिसके कारण उसे लंबे समय तक एनआईसीयू में उपचार की जरूरत पड़ी।

पीठ ने कहा कि बच्ची का उपचार किया गया, लेकिन तीन महीने बाद महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया और तब से वह अपनी बच्ची के साथ जेल में रह रही है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि बच्ची को निचले श्वसन तंत्र में संक्रमण होने के बाद से लगातार बीमारी की समस्या है, जिसके लिए दवाओं और बार-बार नेबुलाइजेशन की आवश्यकता पड़ती है।

पीठ ने कहा, ‘‘महिला को शिशु की गहन देखभाल और सहायता करनी है तथा उसे स्वयं भी अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।’’

अदालत ने महिला को आठ महीने की जमानत दी और उसे संबंधित पुलिस थाने में महीने में एक बार पेश होने का निर्देश दिया।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

People also search for:Maharashtra Court Women Bail
शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

30 Sept 2026 | 9:58 pm
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

30 Sept 2026 | 9:34 pm
फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

30 Sept 2026 | 9:19 pm
खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

30 Sept 2026 | 8:54 pm
‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

30 Sept 2026 | 8:31 pm
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

30 Sept 2026 | 8:20 pm
मुंबई में 97 प्रतिशत से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया: बीएमसी

मुंबई में 97 प्रतिशत से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया: बीएमसी

30 Sept 2026 | 7:20 pm
आईआईटी मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत के मामले में अब तक 40 लोगों के बयान दर्ज: पुलिस

आईआईटी मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत के मामले में अब तक 40 लोगों के बयान दर्ज: पुलिस

30 Sept 2026 | 6:53 pm