BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Anuppur murder News: दोहरे जघन्य हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, बेटे ने ही रची थी मां-बाप के हत्या की साजिश, इस वीडियो ने खोले राज

Anuppur murder news: हत्या के पीछे की वजह, सौतेली मां और सौतेले भाई से चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया …

Anuppur murder News, image source: ibc24

Anuppur murder News, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 12 Dec 2025 | 9:02 pmModified: 12 Dec 2025 | 9:03 pm
HIGHLIGHTS
  1. बबलू पटेल और सीमा बैगा की धारदार हथियारों से हत्या
  2. पिता और सौतेली मां की हत्या के लिए 5 लाख रुपये में भाड़े के लड़के
  3. मुख्य आरोपी आलोक उर्फ सूरज और दो नाबालिग गिरफ्तार

अनूपपुर: Anuppur murder News, अनूपपुर के लखनपुर गांव में हुए दोहरे जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।जिसमें पहली पत्नी से हुए 18 वर्षीय बेटे ने अपने ही पिता और घर में काम करने वाली युवती की नृशंस हत्या कराई। हत्या के पीछे की वजह, सौतेली मां और सौतेले भाई से चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अब भी फरार हैं। पूरे मामले में जो खुलासे हुए हैं, वे चौंका देने वाले हैं।

बबलू पटेल और सीमा बैगा की धारदार हथियारों से हत्या

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने लखनपुर हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। 9 और 10 दिसंबर की दरमियानी रात राजेन्द्र उर्फ बबलू पटेल और घर में काम करने वाली सीमा बैगा की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी, जबकि राजेन्द्र की पत्नी रूपा पटेल गंभीर रूप से घायल मिली थीं।

पिता और सौतेली मां की हत्या के लिए 5 लाख रुपये में भाड़े के लड़के

Anuppur murder news:, पुलिस जांच में जो सच सामने आया, वो बेहद हैरान करने वाला है, मृतक राजेन्द्र का पुत्र आलोक उर्फ सूरज पटेल, जो पहली पत्नी से पैदा हुआ था, उसने अपने ही पिता और सौतेली मां की हत्या के लिए 5 लाख रुपये में भाड़े के लड़के तय किए थे। सौतेली मां और छोटे भाई को संपत्ति दिए जाने की बात से नाराज़ आलोक ने अपने 16 वर्षीय दोस्त के जरिए यह सौदा तय किया। हत्या की योजना की बातचीत का वीडियो भी नाबालिग आरोपी के मोबाइल में मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

हमले में कुल्हाड़ी, लोहे का वसूला, लाठी और सिलबट्टा के बट्टे का उपयोग किया गया। हमले में मौके पर ही पिता राजेन्द्र और सीमा बैगा की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रूपा पटेल फिलहाल जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाररत हैं।

मुख्य आरोपी आलोक उर्फ सूरज और दो नाबालिग गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी आलोक उर्फ सूरज और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि देवेन्द्र सोनवानी और एक अन्य 17 वर्षीय आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें छत्तीसगढ़ में दबिश दे रही हैं। घटना स्थल के निरीक्षण के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक शहडोल रेंज सुश्री सविता सोहाने ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे पुलिस टीम को प्रदान करने की घोषणा की गई है।

 इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Anuppur murder news: A major revelation in the double heinous murder case: The son plotted the murder of his parents; this video reveals the secret

शहर की खबरें
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm