BJP MP Pradeep Kumar Singh Statement: ‘यहां रहना है तो हिंदू बनना पड़ेगा’ भाजपा सांसद के बयान के बाद सियासी गलियारे में बवाल, हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान कही ये बात
BJP MP Pradeep Kumar Singh Statement: ‘यहां रहना है तो हिंदू बनन पड़ेगा’ भाजपा सांसद के बयान के बाद सियासी गलियारे में बवाल, हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान कही ये …

BJP MP Pradeep Kumar Singh Statement
अररिया: BJP MP Pradeep Kumar Singh Statement देश की सियासत में बीते कुछ वर्षों में हिंदू-मुसलमान का मुद्दा गरमाया हुआ है। भाजपा हो कांग्रेस हो कोई हन्य दल सभी हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे को राजनीति में भुनाने में लगे हुए हैं। लेकिन इस बीच भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने ऐसा बयान दे दिया है कि सियासी गलियारे में बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने ये बयान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान कही है।
BJP MP Pradeep Kumar Singh Statement दरअसल गिरिाज सिंह की यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि खुद को हिंदू बोलने में भला कैसी शर्म? हम तो कहते हैं कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। जब बेटा-बेटी की शादी करनी हो, तब जात-पात खोज लीजिए, लेकिन जब हिंदुओं की एकजुटता की बात हो तब पहले हिंदू बनिए बाद में जाति को ढूंढिए। दरसअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा 21 अक्टूबूर को अररिया पहुंची थी। जहां ठाकुरबाड़ी परिसर में रात में एक सभा का आयोजन हुआ था। जिसमें गिरिराज समेत आचार्य दीपांकरजी महाराज समेत भाजपा और हिन्दू संगठन के लोग शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने ये बयान दिया।
वहीं गिरिराज सिंह ने भी किशनगंज में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग किशनगंज को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। हिंदूओं को जगाने आया हूं, और जगाकर रहूंगा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि पूर्णिया के कुछ हिस्सों में औरतों ने सिंदूर लगाना छोड़ दिया है, मर्दों ने लुंगी पहनना शुरू कर दी, आखिर किस बात का डर है। आपको बता दें गिरिराज की इस यात्रा पर विपक्ष जमकर हमला बोल रहा है। और अब सांसद प्रदीप सिंह के अररिया में रहना है, तो हिंदू बनना होगा वाले बयान ने सियासी पारा और बढ़ा दिया है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: BJP MP Pradeep Kumar Singh Statement says Hindu Banna Hoga
Araria
और भी पढ़ें ›गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm