दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) जियो प्लेटफॉर्म्स ने करीब 3.8 अरब अमेरिकी डॉलर के अनुमानित मूल्य वाले प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए सार्वजनिक पेशकश से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
सूत्र के अनुसार, कंपनी ने दुनिया भर में संभावित निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद आईपीओ की पहली प्रक्रिया पूरी कर ली है। अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में संभावित निवेशकों के साथ ये बैठकें हुईं। जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी तथा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने इनका नेतृत्व किया।
सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘जियो प्लेटफॉर्म्स ने दुनिया भर में संभावित निवेशकों के साथ बैठकें करने के बाद आईपीओ की पहली प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब कंपनी दस्तावेजों का मसौदा दाखिल करने की तैयारी कर रही है।’’
जियो प्लेटफॉर्म्स को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।
उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवाओं की इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स को पिछले महीने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आईपीओ लाने की मंजूरी मिली थी। इससे देश में सबसे बड़े आईपीओ की राह खुल गई है।
सेबी ने 28 अगस्त को जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ दस्तावेजों पर अपनी अंतिम टिप्पणियां जारी की थीं। कंपनी ने जून में आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे।
भाषा योगेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pmए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव
01 Oct 2026 | 8:34 pmयूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़
01 Oct 2026 | 8:24 pmएचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 8:21 pmहवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
01 Oct 2026 | 8:13 pmहिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा
01 Oct 2026 | 8:11 pmकॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया
01 Oct 2026 | 8:07 pm