Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव
5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव, Disabled People will not have to Pay Toll for 5 Years

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) सरकार ने दिव्यांगजनों की श्रेणी में पंजीकृत वाहनों के लिए शुल्क-मुक्त फास्टैग जारी करने के नियमों में बृहस्पतिवार को बदलाव किया। अब ऐसे फास्टैग की वैधता मान्य दिव्यांगता प्रमाणपत्र, विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) या अन्य मान्य दस्तावेज में दर्ज दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर तय होगी।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि नागरिकों का जीवन सुगम बनाने और दिव्यांगजनों के लिए टोल संबंधी प्रक्रियाओं को और सरल करने के उद्देश्य से पात्र लाभार्थियों को शुल्क-मुक्त फास्टैग जारी करने तथा उसके नवीनीकरण के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया गया है।
इससे पहले शुल्क-मुक्त फास्टैग का हर साल नवीनीकरण करना अनिवार्य था।
मंत्रालय ने कहा कि नए दिशा-निर्देशों के तहत शुल्क-मुक्त फास्टैग की वैधता दर्ज दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर तय होगी।
मंत्रालय के अनुसार, 70 से 100 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को जारी फास्टैग पांच साल के लिए, जबकि 40 प्रतिशत या उससे अधिक लेकिन 70 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को जारी फास्टैग तीन साल के लिए वैध होगा।
मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद शुल्क-मुक्त फास्टैग का नवीनीकरण किया जा सकता है, बशर्ते लाभार्थी पात्र बना रहे और राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 के प्रावधानों का पालन करता हो।
संशोधित प्रावधानों का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली व्यवस्था को अधिक सुलभ, पारदर्शी और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाना है। साथ ही, टोल छूट निर्धारित नियमों और पात्रता शर्तों के अनुसार ही दी जाती रहेगी।
भाषा योगेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Disabled People will not have to Pay Toll for 5 Years
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pmसेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’
01 Oct 2026 | 9:23 pmवेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज
01 Oct 2026 | 9:20 pmहिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की
01 Oct 2026 | 9:20 pmरुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर
01 Oct 2026 | 9:17 pmएनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pm