थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति के पास से कथित तौर पर 21 करोड़ रुपये मूल्य की सात किलोग्राम केटामीन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि थाईलैंड के फुकेत जाने वाली उड़ान में सवार होने वाले व्यक्ति को बुधवार को विशेष खुफिया सूचना के आधार पर मुंबई सीमा शुल्क विभाग की वायु खुफिया इकाई (एआईयू) ने रोक लिया।
उन्होंने कहा, ‘‘यात्री और उसके सामान को विस्तृत जांच के लिए विमान से उतार लिया गया। जांच के दौरान सात किलोग्राम पदार्थ बरामद हुआ, जिसके प्रारंभिक स्तर पर क्षेत्रीय जांच में केटामीन, एक मन:प्रभावी पदार्थ, होने का संदेह है। जब्त किए गए पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध मादक पदार्थ बाजार में अनुमानित कीमत 21 करोड़ रुपये है।’’
अधिकारी ने बताया कि यात्री को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार किया गया है और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से उसके संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
भाषा तान्या नरेश माधव
माधव
लेखक के बारे में
Web Title: थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmआईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके
01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmअलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे
01 Oct 2026 | 8:23 pmयुवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची
01 Oct 2026 | 8:04 pmसामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश
01 Oct 2026 | 8:04 pmदीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे
01 Oct 2026 | 7:45 pmरायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद
01 Oct 2026 | 7:35 pm