BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

खबर महाराष्ट्र अदालत दिशा सालियान

खबर महाराष्ट्र अदालत दिशा सालियान

Published: 02 Sept 2026 | 11:23 amModified: 02 Sept 2026 | 11:23 am

पोर्ट ऑफ स्पेन: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांच विकेट मेडन ओवर फेंकने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। (Justin Greaves Five Wicket Maiden Record) ग्रीव्स ने यह उपलब्धि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन हासिल की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Justin Greaves Five Wicket Haul: टूटा स्टुअर्ट ब्रॉड का रिकॉर्ड

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी पूरा किया। ब्रॉड का रिकॉर्ड तोड़ा जस्टिन ग्रीव्स ने इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने साल 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार चार विकेट मेडन ओवर फेंके थे। ग्रीव्स ने अब लगातार पांच विकेट मेडन ओवर डालकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Justin Greaves Bowling Record: कप्तान की सलाह आई काम

मैच के बाद ग्रीव्स ने कहा कि कप्तान रोस्टन चेज ने उन्हें सिर्फ अनुशासित गेंदबाजी करने और सही लाइन-लेंथ बनाए रखने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि गेंद अच्छी तरह स्विंग और सीम हो रही थी, जिसका उन्हें फायदा मिला। (Justin Greaves Five Wicket Maiden Record) ग्रीव्स ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लेने की खुशी है, लेकिन मैच अभी बाकी है और टीम के लिए अभी भी काफी काम करना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Justin Greaves Latest Cricket News: पाकिस्तान की पारी बिखरी

एक समय पाकिस्तान का स्कोर 244/3 था और टीम बड़ी बढ़त की ओर बढ़ रही थी। लेकिन शान मसूद का विकेट गिरते ही पूरी पारी लड़खड़ा गई। ग्रीव्स ने इसके बाद आमेर जमाल, अली उस्मान और मोहम्मद रिजवान को लगातार ओवरों में बिना कोई रन दिए आउट कर दिया। पाकिस्तान की पूरी टीम 282 रन पर सिमट गई, जबकि वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे। हालांकि, दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने भी वापसी करते हुए वेस्टइंडीज का स्कोर 126/7 कर दिया। अब वेस्टइंडीज के पास कुल 155 रन की बढ़त है

इन्हें भी पढ़ें:

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े

विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की

20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम

तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: खबर महाराष्ट्र अदालत दिशा सालियान