BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आईयूएमएल ने कंथापुरम की महिलाओं संबंधी टिप्पणी का समर्थन किया

आईयूएमएल ने कंथापुरम की महिलाओं संबंधी टिप्पणी का समर्थन किया

Published: 01 Sept 2026 | 5:11 pmModified: 01 Sept 2026 | 5:11 pm

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और सरकारी खर्च कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा है कि किसी भी सीनियर अधिकारी को एडिशनल चार्ज मिलने पर दूसरी सरकारी स्टाफ कार नहीं दी जाएगी। (One Officer, One Government Vehicle Policy) वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने सभी मंत्रालयों और विभागों को जारी निर्देश में कहा है कि जिस अधिकारी को उसके मूल पद के लिए सरकारी वाहन पहले से मिला है, उसे किसी दूसरे मंत्रालय, विभाग, पीएसयू या संस्था का अलग से प्रभार मिलने पर दूसरी गाड़ी नहीं दी जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Government Vehicle Policy India: एक अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब 'एक अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी' के सिद्धांत का पालन किया जाएगा। निर्देश में यह भी कहा गया है कि जिन सरकारी वाहनों का उपयोग नहीं हो रहा है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।

New government vehicle rules: PSU की गाड़ियों के इस्तेमाल पर भी रोक

सरकार ने यह भी साफ किया है कि केंद्रीय सरकारी अधिकारी अब सार्वजनिक उपक्रमों, संस्थाओं या सेमी गवर्मेंट की गाड़ियों का रेग्युलर उपयोग नहीं कर सकेंगे। (One Officer, One Government Vehicle Policy) केवल आधिकारिक दौरे के दौरान ही ऐसे वाहनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Government Staff Car Rules: सभी मंत्रालयों को भेजे गए निर्देश

यह आदेश सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, वित्तीय सलाहकारों और केंद्रीय मंत्रियों के निजी सचिवों को भेज दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा, अनावश्यक खर्च कम होगा और सरकारी वाहनों के आवंटन में पारदर्शिता आएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े

विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की

20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम

तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: आईयूएमएल ने कंथापुरम की महिलाओं संबंधी टिप्पणी का समर्थन किया