Jharkhand election result : झारखण्ड में एनडीए को बड़ा झटका, इंडिया गठबंधन बढ़ा बहुमत की ओर
Jharkhand election result: झारखंड में इस समय हेमंत सोरेन की अगुआई वाली जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। वहीं बीजेपी का दावा है कि वह सरकार बनाएगी। झारखंड में दो चरणों …

jharkhand Chunav Result 2024
रांची: Jharkhand election result, Big setback to NDA in Jharkhand ,झारखंड में एनडीए को बड़ा झटका लगते हुए दिखाई दे रहा है, शुरूआती रूझानों में बढ़त बनाने वाली एनडीए पीछे होती दिखाई दे रही है। झारखंड इलेक्शन रिजल्ट की बात करें तो यहां कुल 81 सीटें हैं। यहां 42 सीटें बहुमत के लिए चाहिए, इंडिया गठबंधन 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं एनडीए को 26 सीटों में बढ़त है।
यहां पर मुख्य मुकाबला बीजेपी-आजसू वाले एनडीए गठबंधन और जेएमएम- कांग्रेस की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन के बीच है। झारखंड में इस समय हेमंत सोरेन की अगुआई वाली जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। वहीं बीजेपी का दावा है कि वह सरकार बनाएगी। झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान कराए गए थे।
jharkhand Chunav Result 2024: झारखंड में कौन आगे-कौन पीछे
Chunav Result 2024 Live: निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर रुझान जारी किए हैं, जिसके अनुसार सुबह 9.45 बजे तक विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 19 सीट पर, राजग 13 सीट पर, एक-एक सीट पर निर्दलीय और जेकेएलएम आगे हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गमलील हेम्ब्रोम से 2,812 मतों से आगे हैं।
सरायकेला में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन झामुमो के गणेश महली से 2,986 मतों से पीछे हैं। बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रवींद्र पांडे से 3,610 मतों से आगे हैं। सिमडेगा में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा आगे हैं।
विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 43 सीट पर और दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान हुआ हुआ था।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Jharkhand election result: Big setback to NDA in Jharkhand, India alliance moves towards majority
