BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Haryana Election Result: ‘लोकतंत्र की शक्ति और आपके विश्वास की विजय का दिन’, परिणाम से पहले कुमारी शैलजा ने हरियाणावासियों को दी शुभकामनाएं

Haryana Election Result: ‘लोकतंत्र की शक्ति और आपके विश्वास की विजय का दिन’, परिणाम से पहले कुमारी शैलजा ने हरियाणावासियों को दी शुभकामनाएं

Haryana Election Result

Haryana Election Result

Dageshwar Dewangan
Published: 08 Oct 2024 | 8:46 amModified: 08 Oct 2024 | 8:46 am

नई दिल्ली: Haryana Election Result हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वो​टों की गिनती शुरू हो चुकी है और अब रुझान आना भी शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे से सभी 90 सीटों पर मतगणना हो रही है। पूरे देश की निगाहे चुनाव परिणाम को लेकर टिकी हुई है। हरियाणा में जहां भाजपा हैट्रिक की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस वापसी देख रही है। नतीजों से पहले सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर जनता को संबोधित किया है।

Read More: Chhattisgarh Police Transfer Order: सात इंस्पेक्टर का अंतरजिला तबादला.. कोरबा को 2 तो सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को मिले 4 नए पुलिस निरीक्षक, IG बिलासपुर ने जारी किया आदेश..

Haryana Election Result उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि 'हरियाणा के वीर और जागरूक नागरिकों को विनम्र प्रणाम। आज वह ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब आपका हर एक वोट इतिहास रचेगा। 8 अक्टूबर – केवल तारीख नहीं, यह जनता की जीत, लोकतंत्र की शक्ति, और आपके विश्वास की विजय का दिन है। समस्त हरियाणावासियों को अग्रिम शुभकामनाएं!'

Read More: Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा में शुरुआती रूझानों में कांग्रेस की आंधी, इतनी सीटों पर बनाई बढ़त, जानें बीजेपी का हाल 

आपको बता दें कि हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। हरियाणा में कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 10 सीटों पर आगे है। जबकि अन्य 2 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना से पहले हरियाणा के सीएम और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने बीजेपी की बंपर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है बीजेपी ने पिछले दस सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। बीजेपी ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हमारी सरकार हरियाणा के विकास के लिए काम करना जारी रखेगी और बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। बीजेपी ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया।”

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Kumari Shailaja wishes the people of Haryana