BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों ने अपनी मांगें रखना शुरू कर दिया है। प्रमुख मांगों में वन रैंक, वन पेंशन लागू करना शामिल …

(8th Pay Commission/Image Credit: AI-generated)

(8th Pay Commission/Image Credit: AI-generated)

Chandrakant Dewangan
Published: 01 Oct 2026 | 11:19 amModified: 01 Oct 2026 | 11:19 am
HIGHLIGHTS
  1. 8वें वेतन आयोग के सामने OROP की मांग
  2. सिविलियन पेंशनर्स चाहते हैं समानता
  3. लेवल 1 से 18 तक की मांग

नई दिल्ली: 8th Pay Commission: केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनर्स संगठनों ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के सामने अपनी मांगे रखना शुरू कर दिया है। इनमें सबसे प्रमुख मांग सिविलियन पेंशनर्स के लिए 'वन रैंक, वन पेंशन' यानी OROP व्यवस्था लागू करने की है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर दो कर्मचारी एक ही पद और समान स्तर पर रिटायर हुए हैं तो केवल रिटायरमेंट के अलग-अलग समय के कारण उनकी पेंशन में बड़ा अंतर नहीं होना चाहिए।

अक्टूबर में 8वें वेतन आयोग की अहम बैठकें

8वें वेतन आयोग की अक्टूबर में बेंगलुरु और मुंबई में अहम बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में फिटमेंट फैक्टर के साथ-साथ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी कई मांगों पर चर्चा हो सकती है। कर्मचारी संगठन कहना हैं कि सिविलियन पेंशनर्स की पेंशन व्यवस्था में भी ऐसी समानता लाई जाए, जिससे पुराने और नए पेंशनर्स के बीच का अंतर कम किया जा सके।

क्या है वन रैंक, वन पेंशन?

वन रैंक, वन पेंशन का उद्देश्य (One Rank One Pension News) समान पद और लगभग समान सेवा अवधि वाले रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में असमानता कम करना है। मौजूदा व्यवस्था में अलग-अलग समय पर लागू हुए वेतन आयोग (8th Pay Commission) और वेतन नियमों के कारण एक ही पद से रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन अलग हो सकती है। यही अंतर कर्मचारी संगठनों की मुख्य चिंता का कारण है।

अभी किन्हें मिलती है OROP व्यवस्था?

केंद्र सरकार ने 2015 में सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए OROP व्यवस्था लागू की थी, जिसका वित्तीय लाभ 1 जुलाई 2014 से प्रभावी माना गया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों तथा CAG से जुड़े पेंशन मामलों में भी पेंशन समानता की अलग व्यवस्थाएं मौजूद हैं। अब कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि केंद्र सरकार के लेवल 1 से 18 तक के सिविलियन पेंशनर्स को भी ऐसी व्यवस्था का लाभ मिले।

सिविलियन पेंशनर्स क्यों कर रहे मांग?

कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि अगर पद, पे लेवल और सेवा अवधि समान है तो केवल रिटायरमेंट का साल अलग होने से पेंशन (8th Pay Commission) में बहुत अधिक अंतर नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार अलग-अलग समय पर रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में अंतर का कारण समय के साथ बदले वेतन और पेंशन नियम हैं। इसी अंतर को कम करने के लिए वे सेना की OROP व्यवस्था की तरह सिविलियन कर्मचारियों के लिए भी समान पेंशन व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कर्मचारी संगठनों का कहना है कि समान पद और सेवा अवधि वाले रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में बड़ा अंतर नहीं होना चाहिए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: 8th Pay Commission: After the Pay Commission, the focus shifts to pensions! These employees have also raised the 'One Rank, One Pension' issue; find out what the matter is about.

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

01 Oct 2026 | 12:26 pm
जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार

जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार

01 Oct 2026 | 11:56 am
ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा

ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 11:55 am
मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

01 Oct 2026 | 11:45 am
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई

01 Oct 2026 | 11:39 am
खबर जीएसटी संग्रह

खबर जीएसटी संग्रह

01 Oct 2026 | 11:39 am
अनुप कुमार साहा एक जनवरी 2027 से कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी एवं सीईओ का पद संभालेंगे

अनुप कुमार साहा एक जनवरी 2027 से कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी एवं सीईओ का पद संभालेंगे

01 Oct 2026 | 11:25 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am