यवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
यवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में बृहस्पतिवार को कई ठिकानों पर तलाशी ली। यह जांच एक स्थानीय सहकारी बैंक में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी है।
अधिकारियों ने बताया कि यह मामला यवतमाल के अवधूतवाड़ी थाने में बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उसके कर्जदारों के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी पर आधारित है।
अधिकारियों ने कहा कि करीब नौ ठिकानों पर तलाशी ली गई। केंद्रीय एजेंसी द्वारा धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी की कई शिकायतों और जमाकर्ताओं के धन के कथित दुरुपयोग के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2022 में बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया था।
अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार के आदेश पर विशेष ऑडिट कराया गया था, जिसमें पाया गया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), अध्यक्ष/चेयरमैन, निदेशक और बैंक अधिकारियों ने कर्जदारों, मूल्यांकनकर्ताओं और लेखा परीक्षकों के साथ कथित मिलीभगत करके पर्याप्त जमानत के बिना और कर्ज चुकाने की क्षमता का पर्याप्त आकलन किए बिना ऋण वितरित किए।
उन्होंने कहा कि ऋण की राशि को बैंक के उपनियमों/ऋण नीति और आरबीआई के दिशानिर्देशों के विपरीत अन्यत्र इस्तेमाल किया गया।
अधिकारियों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष और बैंक अधिकारियों ने ऋण लाभार्थियों के साथ मिलीभगत करके 242 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
भाषा वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: यवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›फडणवीस ने लोगों की जान बचाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सच्च नायक’ बताया
01 Oct 2026 | 2:03 pmराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद कलाकार के रूप में जिम्मेदारी बढ़ गई है : यामी गौतम
01 Oct 2026 | 1:40 pmबहादुरी के लिए सराहे जा रहे पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की पड़ोसियों ने की कामना
01 Oct 2026 | 1:17 pmहर कहीं प्रशंसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त
01 Oct 2026 | 12:42 pmपायलट की ‘मसल मेमोरी’ ने उन्हें घायल होने के बावजूद संकट का सामना करने में मदद की: डॉक्टर
01 Oct 2026 | 12:15 pmहर कहीं प्रशांसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त
01 Oct 2026 | 11:33 amशिवसेना (उबाठा) नेता की हत्या: बेटे ने ठाणे की पूर्व महापौर और उनके पति पर लगाया साजिश का आरोप
01 Oct 2026 | 10:24 amआईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई
01 Oct 2026 | 12:06 am