BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 2:32 pmModified: 01 Oct 2026 | 2:32 pm

यरुशलम, एक अक्टूबर (एपी) इजराइल जा रही उड़ान में अपने कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले ओमानी सह-पायलट की पहचान और उसके हमले के मकसद का बृहस्पतिवार को भी पता नहीं चल सका।

इस घटना के बाद विमान खतरनाक तरीके से नीचे गिरने लगा था और उसे आपात स्थिति में सऊदी अरब में उतारना पड़ा था। जांचकर्ता मामले की अधिक जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार 174 यात्रियों में शामिल इजराइली यात्रियों ने बताया कि खून से लथपथ भारतीय कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोला जिसके बााद वे अंदर गए। इसके बाद उन्होंने सह-पायलट से भिड़कर विमान को संभालने में मदद की। विमान इतनी तेजी से नीचे उतर रहा था कि उसका दिशा नियंत्रित करने वाला ‘रडर’ तक टूट गया था।

इजराइल के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक नए बयान के अनुसार इस घटना में मदद करने वाले यात्रियों में से एक आसफ रजुआन ने बताया, ‘‘हम खुद को असहाय महसूस कर रहे थे, हवा में लटके हुए थे और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मदद के लिए किसकी ओर रुख करूं। उस समय हम बस जीवित बचने की स्वाभाविक कोशिश कर रहे थे।’’

सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बहुत कम जानकारी दी है। उन्होंने केवल इतना बताया है कि घटना की जांच की जा रही है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि सह-पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस उड़ान के नायक के रूप में व्यापक रूप से सराहे जा रहे कैप्टन स्मित मच्छार की हालत स्थिर बताई गई है। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने बुधवार रात यह जानकारी दी। गिरफ्तार सह-पायलट की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

बुधवार शाम प्रसारित सीएनएन के एक साक्षात्कार में नेतन्याहू ने कहा कि हमलावर ओमान का नागरिक है और सऊदी अरब में उससे पूछताछ की जा रही है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने और नेतन्याहू ने फोन पर इस घटना के बारे में ‘‘विस्तार से’’ चर्चा की और ऐसा प्रतीत होता है कि सह-पायलट ‘‘शायद आतंकवादी था या शायद कोई सनकी व्यक्ति।’’

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की है और वह इस बात पर सहमत हुए हैं कि इजराइल संदिग्ध से पूछताछ में शामिल होगा।

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि विमान में सवार लोग इजराइल, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक थे। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि चार यात्रियों के पास अमेरिकी नागरिकता थी।

फ्लाईदुबई ने कहा है कि जांच पूरी होने तक इजराइल से आने-जाने वाली उसकी उड़ानें निलंबित रहेंगी।

नेतन्याहू ने हाल के दिनों में सुरक्षा संबंधी कुछ अज्ञात और बढ़े हुए खतरों को लेकर चेतावनी दी थी। इजराइल पर हमास के नेतृत्व में सात अक्टूबर 2023 को हुए हमले की बरसी में अब एक सप्ताह बाकी है।

दुबई से उड़ान भरने के करीब ढाई घंटे बाद पैदा हुई अफरातफरी के दौरान विमान करीब एक मिनट में 33,000 फुट से 17,000 फुट नीचे आ गया था। इसके बाद उसने जॉर्डन की सीमा के पास अनियमित तरीके से चक्कर लगाया और करीब एक घंटे बाद सऊदी अरब के तबूक शहर में उतरा। ‘फ्लाइटरडार24’ के अनुसार विमान बोइंग 737 मैक्स 8 था।

विमान और हवाई यातायात नियंत्रण के बीच हुई बातचीत सुनने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि विमान को अंततः तबूक में उतरने से पहले सऊदी अरब और जॉर्डन ने अपने हवाई क्षेत्र से दूर कर दिया था। इस दौरान पृष्ठभूमि में यात्रियों की चीखें सुनाई दे रही थीं। पायलट की आवाज कांप रही थी और उसने ‘‘मे डे’’ कहते हुए बताया कि विमान का अपहरण किया जा रहा है।

हवाई यातायात नियंत्रण के अधिकारियों ने विमान को उतरने की अनुमति नहीं देने का कोई कारण नहीं बताया। विमान और हवाई यातायात नियंत्रण के बीच हुई बातचीत सुनने वाले व्यक्ति ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।

एपी गोला मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

People also search for:Israel Aircraft Objective

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

01 Oct 2026 | 5:06 pm
रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

01 Oct 2026 | 4:49 pm
फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

01 Oct 2026 | 4:30 pm
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

01 Oct 2026 | 4:13 pm
यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

01 Oct 2026 | 3:50 pm
इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

01 Oct 2026 | 2:52 pm
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

01 Oct 2026 | 2:20 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm