Rahul Gandhi on Haryana Election Result: चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, हरियाणा के लिए कह दी ये बड़ी बात
Rahul Gandhi on Haryana Election Result: चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, हरियाणा के लिए कह दी ये बड़ी बात

Lucknow Court Summons Rahul Gandhi/ Image Credit : X Handle
नई दिल्ली: Rahul Gandhi on Haryana Election Result काफी अटकलें और दावों के बाद अब हरियाणा में साफ हो गया है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी। राज्य में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं जीत का दावा कर रही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ 37 सीटों पर ही जीत दर्ज की है। जिसके बाद अब हरियाणा में कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है।
Rahul Gandhi on Haryana Election Result राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, ''जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। हक़ का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।''
आपको बता दें कि हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने 48 सीटों पर परचम लहराया है तो वहीं कांग्रेस को 37 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा है। बता दें कि हरियाणा में एक ही चरण पर 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। जिसके बाद आठ अक्टूबर को इसका परिणाम जारी किया गया। जिसमे बीजेपी को बड़ी जीत मिली है।
जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।
हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।
सभी हरियाणा वासियों को…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 9, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Rahul Gandhi's first statement after election results
