BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

नितेश ने रजत पदक जीता, भारत का ग्रीको रोमन में चैंपियन का इंतजार जारी

नितेश ने रजत पदक जीता, भारत का ग्रीको रोमन में चैंपियन का इंतजार जारी

नितेश ने रजत पदक जीता, भारत का ग्रीको रोमन में चैंपियन का इंतजार जारी
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 4:59 pmModified: 01 Oct 2026 | 4:59 pm

नागोया, एक अक्टूबर (भाषा) नितेश सिवाच को बृहस्पतिवार को यहां जापान के यूरी नाकाजातो से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा जिससे भारत का एशियाई खेलों में ग्रीको रोमन शैली के चैंपियन को देखने का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार भी बढ़ गया।

नितेश ने 97 किलोग्राम भार वर्ग के इस मुकाबले में शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाने की कोशिश की लेकिन जापान के पहलवान ने उनकी एक नहीं चलने दी। नितेश आखिर में 0-4 से हार गए।

भारत की तरफ से ग्रीको रोमन शैली में एशियाई खेलों में आखिरी बार स्वर्ण पदक 1962 में मालवा सिंह (52 किलोग्राम) और गणपत अंडालकर (97 किलोग्राम से अधिक) ने जीते थे।

जापान के पहलवान ने नितेश को आगे धकेलकर स्कोरिंग की शुरुआत की। नितेश को निष्क्रियता के कारण ‘ग्राउंड पोजीशन’ में आना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार बचाव किया और नाकाज़ातो को अंक हासिल करने का मौका नहीं दिया।

नाकाज़ातो ने पहले पीरियड के अंत तक 2-0 की बढ़त बना ली थी और अंत तक नितेश को ‘हेड लॉक’ पोजीशन में जकड़े रखा। स्थानीय खिलाड़ी ने इसके बाद नितेश का संतुलन बिगाड़ दिया और इस दांव को सफलतापूर्वक ‘टेक डाउन’ में बदलकर 4-0 की बढ़त हासिल कर ली।

जब एक मिनट का समय बचा था तब भारतीय पहलवान को आक्रामक होने की जरूरत थी लेकिन जापान के पहलवान ने ऐसा नहीं होने दिया।

भाषा

पंत मोना

मोना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: नितेश ने रजत पदक जीता, भारत का ग्रीको रोमन में चैंपियन का इंतजार जारी

People also search for:Sports Asiad Wrestling Nitesh
भारत की वनडे टीम में चोटिल प्रसिद्ध की जगह कंबोज, टी20 के लिए सुंदर की जगह धीर शामिल

भारत की वनडे टीम में चोटिल प्रसिद्ध की जगह कंबोज, टी20 के लिए सुंदर की जगह धीर शामिल

01 Oct 2026 | 5:24 pm
पिच मुश्किल थी, इसलिए सहज महसूस नहीं कर रहा था: ईशान किशन

पिच मुश्किल थी, इसलिए सहज महसूस नहीं कर रहा था: ईशान किशन

01 Oct 2026 | 4:45 pm
प्रणवी के 63 के कार्ड से भारत दोहरे पदक की दौड़ में पहुंचा, तलवार फिसलकर सातवें स्थान पर

प्रणवी के 63 के कार्ड से भारत दोहरे पदक की दौड़ में पहुंचा, तलवार फिसलकर सातवें स्थान पर

01 Oct 2026 | 4:23 pm
भारतीय ट्रैक साइकिल चालक ओमनीम, स्प्रिंट और मैडिसन स्पर्धाओं में बाहर

भारतीय ट्रैक साइकिल चालक ओमनीम, स्प्रिंट और मैडिसन स्पर्धाओं में बाहर

01 Oct 2026 | 4:21 pm
भारतीय जूडोका इनुंगम्बी कांस्य पदक का मुकाबला हारी

भारतीय जूडोका इनुंगम्बी कांस्य पदक का मुकाबला हारी

01 Oct 2026 | 4:21 pm
केरल के ‘बैकवाटर्स’ से हुई थी प्रिंस नोबल और चचेरे भाई मनु फ्रांसिस के लिए सेलिंग की शुरुआत

केरल के ‘बैकवाटर्स’ से हुई थी प्रिंस नोबल और चचेरे भाई मनु फ्रांसिस के लिए सेलिंग की शुरुआत

01 Oct 2026 | 4:08 pm
उलटफेर से बची भारतीय हॉकी टीम, आखिरी मिनट में अभिषेक के गोल से पाकिस्तान को हराकर फाइनल में

उलटफेर से बची भारतीय हॉकी टीम, आखिरी मिनट में अभिषेक के गोल से पाकिस्तान को हराकर फाइनल में

01 Oct 2026 | 3:37 pm
मौसम के कारण हुए ब्रेक के बावजूद सभी का पूरी तरह तैयार रहना सराहनीय: अक्षर

मौसम के कारण हुए ब्रेक के बावजूद सभी का पूरी तरह तैयार रहना सराहनीय: अक्षर

01 Oct 2026 | 3:14 pm