BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Haryana Election Results: देश की सबसे अमीर महिला बनी विधायक, भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उतरीं थी मैदान में, दर्ज की बड़ी जीत

देश की सबसे अमीर महिला बनी विधायक, भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उतरीं थी मैदान में, Richest woman Savitri Jindal wins Hisar assembly seat

Haryana Election Results: देश की सबसे अमीर महिला बनी विधायक, भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उतरीं थी मैदान में, दर्ज की बड़ी जीत
Deepak Sahu
Published: 08 Oct 2024 | 2:28 pmModified: 08 Oct 2024 | 3:39 pm

हिसारः Haryana Election Results हरियाणा के हिसार विधानसभा सीट पर देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने जीत दर्ज की है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद वे निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरी थीं। अब उन्होंने जीत दर्ज कर ली।

Read More : Jammu-Kashmir Assembly Election Result Live : जम्मू-कश्मीर में लहराया भगवा, भाजपा ने अब तक 9 सीटों पर दर्ज की जीत 

2019 में क्या रहा था परिणाम?

Haryana Election Results 2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता ने जीत दर्ज की थी। कमल गुप्ता को 49,675 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार रामनिवास रारा को 33,843 वोट मिले थे। इसके अलावा जेजेपी के जितेंद्र मानव को 6,143 और बसपा से मंजू दहिया को 1,578 वोट हासिल हुए थे। वहीं 2014 में सावित्री जिंदल कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। तब बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता ने उन्हें हराया था। कमल गुप्ता ने 42,285 वोट हासिल किए थे, तो वहीं उनके मुकाबले में सावित्री जिंदल को 28,639 ही वोट मिल पाए थे। हजका के गौतम सरदाना को 28,476 वोट और इनेलो के भीम महाजन को 5,329 वोट मिले थे।

Read More : Lock on Kali Mandir in Navratri: काली मंदिर में ताला जड़कर फरार हुआ गोंडवाना समाज का पुजारी, दर्शन और पूजा के लिए महिलाएं कर रहीं इंतजार

सावित्री जिंदल ने 2009 में जीता था चुनाव

इससे पहले सावित्री जिंदल ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर 2009 में विधानसभा चुनाव जीता था। सावित्री जिंदल को 32,866 वोट हासिल हुए थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाले निर्दलीय गौतम सरदाना को 18,138 वोट मिले थे।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Richest woman Savitri Jindal wins Hisar assembly seat