BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

एआई की बिजली मांग पूरी करने के लिए टेक्सास में ‘टर्बाइन ब्लेड’ संयंत्र लगाएगी स्पेसएक्स

एआई की बिजली मांग पूरी करने के लिए टेक्सास में ‘टर्बाइन ब्लेड’ संयंत्र लगाएगी स्पेसएक्स

Published: 01 Sept 2026 | 11:11 amModified: 01 Sept 2026 | 11:11 am

लखनऊ, 28 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र के. सेंगर को अपर पुलिस महानिदेशक (आसूचना) नियुक्त किया गया है जबकि तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

बयान में बताया गया कि प्रयागराज के पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार का तबादला मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (पीटीएस) पद पर किया गया है।

वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं, आनंद एस. कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश सरकार में सचिव (गृह) बनाया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (गोरखपुर जोन) अशोक जैन को महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपात सेवाएं) नियुक्त किया गया जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स) राम कुमार को गोरखपुर जोन का नया एडीजी बनाया गया है।

बयान के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) नवीन अरोड़ा को वाराणसी जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (आसूचना) भगवान स्वरूप को तकनीकी सेवाओं का एडीजी बनाया गया है।

इसी प्रकार, अपर पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी (लॉजिस्टिक्स) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (होमगार्ड) धर्मवीर का तबादला पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी जोन), प्रयागराज के पद पर किया गया है।

वहीं, सचिव (गृह) मोहित गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद के पुलिस महानिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (विशेष जांच) बनाया गया है। बयान के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक स्तर पर अनूप कुमार सिंह और आनंद कुमार को क्रमशः पुलिस अधीक्षक (आर्थिक अपराध शाखा-ईओडब्ल्यू) तथा पुलिस अधीक्षक (जन शिकायत) के पद पर तैनात किया गया है।

भाषा राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: एआई की बिजली मांग पूरी करने के लिए टेक्सास में ‘टर्बाइन ब्लेड’ संयंत्र लगाएगी स्पेसएक्स