vinesh phogat election result: चुनावी अखाड़े में विनेश फोगाट ने मारी बाजी, भाजपा के योगेश कुमार को 6015 वोटों से हराया
vinesh phogat election result: चुनावी अखाड़े में विनेश फोगाट ने मारी बाजी, भाजपा के योगेश कुमार को 6015 वोटों से हराया

vinesh phogat election result
नई दिल्ली: vinesh phogat election result हरियाणा में आज लोकतंत्र का महापर्व है। आज हरियाणा में विधानसभा चुनाव के 90 सीटों के मतगणना जारी है। प्रदेश में आज जनताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और अब परिणाम भी आना शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट जीत दर्ज कर ली है।
vinesh phogat election result उन्होंने भाजपा के योगेश कुमार को 6015 वोटों से हरा दिया है। विनेश फोगाट को 65080 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी योगेश बैरागी को 59065 वोट मिले हैं। आपको बता दें कि जुलाना विधानसभा सीट पर कुल 15 चरण में वोटों की गिनती होनी थी। शुरुआती दौर में विनेश फोगाट पीछे चल रही थी। लेकिन सातवें चरण से विनेश फोगाट लगातार पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई और आखिरी में वो बीजेपी के प्रत्याशी योगेश बैरागी को हरा दिया।
बजरंग पूनिया ने दी जीत की बधाई
पेरिस ओलंपिक के बाद विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थामा था। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया और आज वो इस सीट से जीत दर्ज कर ली है। फोगाट की जीत के बाद बजरंग पूनिया ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'देश की बेटी विनेश फोगाट को जीत की बहुत बहुत बधाई। यह लड़ाई सिर्फ एक जुलाना सीट की नहीं थी, सिर्फ 3-4 और प्रत्याशियों के साथ नहीं थी, सिर्फ पार्टियों की लड़ाई नहीं थी। यह लड़ाई देश की सबसे मजबूत दमनकारी शक्तियों के खिलाफ थी। और विनेश इसमें विजेता रही।'
देश की बेटी विनेश फोगाट को जीत की बहुत बहुत बधाई।
यह लड़ाई सिर्फ़ एक जुलाना सीट की नहीं थी, सिर्फ़ 3-4 और प्रत्याशियों के साथ नहीं थी, सिर्फ़ पार्टियों की लड़ाई नहीं थी।
यह लड़ाई देश की सबसे मज़बूत दमनकारी शक्तियों के ख़िलाफ़ थी। और विनेश इसमें विजेता रही।#VineshPhogat… pic.twitter.com/dGR5m2K2ao
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) October 8, 2024
कब ज्वाइन किया कांग्रेस?
दरअसल, इसी साल पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट ने भारत लौटने के बाद 6 सितंबर को बजरंग पूनिया के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का दामन था। वहीं इसके बाद कांग्रेस ने हरियाणा की जुलाना विधानसभ सीट से विनेश को अपना उम्मदीवार बनाया था।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: vinesh phogat election result: Vinesh Phogat won the assembly elections
