BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड में 43 सीटों पर वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने की वोट करने की अपील, कहा- पहले मतदान.. फिर जलपान

झारखंड में 43 सीटों पर वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने की वोट करने की अपील, Voting begins on 43 seats in Jharkhand, PM Modi appeals to vote

Delhi Election Results PM Modi: PM Modi X

Delhi Election Results PM Modi: PM Modi X

Deepak Sahu
Published: 13 Nov 2024 | 7:49 amModified: 13 Nov 2024 | 3:17 pm

नई दिल्लीः Jharkhand Assembly Elections 2024 झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के साथ ही देश भर में 31 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव है। झारखंड में पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोट अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!

Read More : Kartik Mass Budh Pradosh Vrat 2024 : कार्तिक मास का बुध प्रदोष व्रत आज, इस शुभ मुहूर्त में करें शिव-गणेश की पूजा 

Jharkhand Assembly Elections 2024 बता दें कि झारखंड में पहले चरण के तहत 17 सामान्य सीट, 6 अनुसूचित जाति और 20 अनुसूचित जनजाति की सीटों पर कुल 683 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। 5,344 मतदान केंद्रों पर होने वाले चुनाव में 1,36,85,508 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 68,65,208 पुरुष, 68,20,000 महिला और 301 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।

Read More : Wayanad By Election Voting: वायनाड में दांव पर गांधी परिवार की प्रतिष्ठा, 'अग्निपरीक्षा' में पास होगी प्रियंका? 16 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे 14 लाख वोटर 

पिछली बार 43 में से 29 सीटों पर जीता था INDIA

पहले चरण के चुनाव में जिन 43 सीटों पर वोटिंग होनी है, वहां पिछले चुनाव परिणाम को देखा जाए तो यूपीए (वर्तमान में इंडिया) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, एनडीए (उस वक्त भाजपा-आजसू में गठबंधन नहीं था) 14 सीटों पर ही रुक गया था। दूसरे चरण में जिन 38 सीटों पर चुनाव होना है, वहां पिछले चुनाव में यूपीए ने 22 सीटें जीती थी। इसके विपरीत एनडीए 14 सीटों पर ही सिमट गई थी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Voting begins on 43 seats in Jharkhand, PM Modi appeals to vote