BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी

एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी

एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 8:21 pmModified: 01 Oct 2026 | 8:21 pm

मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) अनूप बागची एचडीएफसी बैंक के अगले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक का नेतृत्व करने के लिए उनके नाम को मंजूरी दे दी।

बागची मौजूदा सीईओ शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे, जिनका छह साल का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है।

बैंक की ओर से शेयर बाजार को दी गई सूचना के मुताबिक, बागची की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। वह 27 अक्टूबर से एमडी एवं सीईओ का पद संभालेंगे।

बागची फिलहाल आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ हैं। वह 2023 से इस पद पर हैं। इससे पहले वह करीब छह साल तक आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक रहे। उन्होंने 1992 में आईसीआईसीआई समूह के साथ अपना करियर शुरू किया था और खुदरा एवं थोक बैंकिंग समेत विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली हैं।

एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने बागची को दो अक्टूबर से अतिरिक्त निदेशक नियुक्त करने की भी मंजूरी दी है। एमडी एवं सीईओ के रूप में उनकी नियुक्ति के लिए बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी भी जरूरी होगी।

बागची के सामने एचडीएफसी बैंक की मुख्य आय बढ़ाने, शुद्ध ब्याज मार्जिन पर दबाव से निपटने और उत्पादों की गलत बिक्री से जुड़े मामलों को नियंत्रित करने जैसी चुनौतियां होंगी।

एचडीएफसी बैंक में शीर्ष स्तर पर नेतृत्व से जुड़े मुद्दे इस साल मार्च में सामने आए थे, जब गैर-कार्यकारी चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बैंक ने कुछ मामलों की आंतरिक समीक्षा की थी।

जगदीशन ने अगस्त में बैंक के निदेशक मंडल को सूचित किया था कि वह पुनर्नियुक्ति की मांग नहीं करेंगे। इसके बाद बैंक ने सीईओ पद के लिए दो नाम आरबीआई को भेजे थे। इनमें बागची के साथ संभवतः बैंक के उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा का नाम भी शामिल था।

बागची की नियुक्ति की घोषणा के बाद एचडीएफसी बैंक के अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट (एडीआर) में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी

People also search for:Lead HDFC Bank Appointment
एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

01 Oct 2026 | 8:44 pm
ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

01 Oct 2026 | 8:34 pm
दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

01 Oct 2026 | 8:28 pm
यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़

01 Oct 2026 | 8:24 pm
हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार

हवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार

01 Oct 2026 | 8:13 pm
हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा

हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा

01 Oct 2026 | 8:11 pm
कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया

कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया

01 Oct 2026 | 8:07 pm