यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़
यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़
मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) यूपीआई के जरिये लेनदेन सितंबर में मासिक आधार पर 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़ रहा। भारतीय रिजर्व बैंक के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा संचालित यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस) के जरिये अगस्त में 2,450 करोड़ लेनदेन हुए थे।
आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में यूपीआई के जरिये लेनदेन का कुल मूल्य भी 1.50 प्रतिशत घटकर 29.37 लाख करोड़ रुपये रहा, जो अगस्त में 29.82 लाख करोड़ रुपये था।
ये आंकड़े कारोबारियों के लिए अधिक राशि वाले यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू होने से करीब दो सप्ताह पहले आए हैं।
उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार, लेनदेन में गिरावट का कारण अगस्त में 31 दिन और सितंबर में 30 दिन होना है। सितंबर में प्रतिदिन औसत लेनदेन 80.2 करोड़ रहा, जबकि अगस्त में यह 79.1 करोड़ था।
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, एनपीसीआई द्वारा संचालित तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के जरिये 35.40 करोड़ लेनदेन हुए, जिनका कुल मूल्य 7.05 लाख करोड़ रुपये रहा।
वास्तविक समय पर सकल निपटान (आरटीजीएस) प्रणाली के जरिये सितंबर में 3.25 करोड़ लेनदेन हुए, जिनका मूल्य 235.71 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण (एनईएफटी) के जरिये सितंबर में 86.2 करोड़ लेनदेन हुए और इनका कुल मूल्य 46.75 लाख करोड़ रुपये रहा।
भाषा रमण अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pmए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव
01 Oct 2026 | 8:34 pmदुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pmएचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 8:21 pmहवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
01 Oct 2026 | 8:13 pmहिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा
01 Oct 2026 | 8:11 pmकॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया
01 Oct 2026 | 8:07 pm