कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
दुबई, एक अक्टूबर (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड 1073 के कॉकपिट में सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
उड़ान का सह-पायलट विमान को कथित तौर पर गिराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान के भारतीय कैप्टन मच्छार ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए उसके प्रयास को विफल कर दिया। चाकू से किए गए हमले में मच्छार घायल हो गए, लेकिन वह 174 यात्रियों को ले जा रहे विमान को बचाने में सफल रहे।
कैप्टन मच्छार के साहस और बहादुरी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है।
बाद में, विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा।
यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल जाकर कैप्टन मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की।
इसने कहा, ‘‘कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।’’
ऐसा समझा जाता है कि उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक शहर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराए जाने के एक दिन बाद आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मच्छार को यूएई स्थानांतरित कर दिया गया।
यूएई स्थित भारतीय मिशन ने कहा, ‘‘दूतावास उनका निरंतर इलाज और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।’’
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार रात कहा कि भारतीय पायलट उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। इसने कहा कि उनकी हालत ‘‘स्थिर बताई जा रही है’’।
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmसह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
01 Oct 2026 | 8:20 pmखबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति
01 Oct 2026 | 7:37 pm‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल
01 Oct 2026 | 7:16 pmयूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की
01 Oct 2026 | 7:11 pmअधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण
01 Oct 2026 | 5:45 pmभूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन
01 Oct 2026 | 5:06 pm