(Bajaj Dominar 350/ Image Credit: Bajaj)
नई दिल्ली: Bajaj Dominar 350: दुनिया की प्रमुख टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय वाली टूरिंग बाइक Bajaj Dominar 350cc की नई कीमत जारी की है। कंपनी ने बताया कि कम जीएसटी दर लागू होने के बाद इस बाइक की कीमत में बड़ी कटौती की गई है, जिससे यह पहले से अधिक किफायती हो गई है।
GST में बदलाव का सीधा फायदा ग्राहकों को मिला है। बजाज ने 3500cc वाले Dominar की कीमत में लगभग 37,000 रुपये की कमी की है। इस कटौती के बाद बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.03 रुपये लाख हो गई है। वहीं Dominar 400 की एक्स-शोरूम कीमत 2.40 लाख रुपये है।
नई कीमत के बाद Dominar 350 अब बाजार में मौजूद कुछ प्रीमियम बाइकों जैसे Triumph Speed 400 T4 के करीब आ गई है। इससे यह सेगमेंट में और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन गई है और ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आई है।
कंपनी के अनुसार, यह बाइक खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा और राजमर्रा की सवारी दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें पावर, आराम और स्थिरता का अच्छा संतुलन मिलता है, जिससे यह एक ऑल-राउंटर मोटरसाइकिल बन जाती है।
बजाज ऑटो के MCBU प्रेसिडेंट सारंग कनाडे ने कहा कि Dominar हमेशा से टूरिंग DNA का प्रतीक रही है। नई कीमत के साथ कंपनी का मकसद इसे ज्यादा से ज्यादा राइडर्स के लिए सुलभ बनाना है। उनका कहना है कि ग्राहक अब कम कीमत में वही दमदार Dominar का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे, जिससे भारत में टूरिंग बाइकिंग और अधिक लोकप्रिय होगी।