OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: ‘कहां गायब हो गए बाकी रुपये?’, रक्षाबंधन पर लिफाफा बांटने को लेकर घिरे अखिलेश यादव! ओपी राजभर ने लगाए गंभीर आरोप

Ads

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: ‘कहां गायब हो गए बाकी रुपये?’, रक्षाबंधन पर लिफाफा बांटने को लेकर घिरे अखिलेश यादव! ओपी राजभर ने लगाए गंभीर आरोप

  •  
  • Publish Date - August 29, 2026 / 12:27 PM IST,
    Updated On - August 29, 2026 / 12:28 PM IST

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • अखिलेश का लिफाफा वितरण
  • ओपी राजभर का हमला
  • 1100 रुपए का आरोप

लखनऊ: OP Rajbhar on Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार (28 अगस्त) को महिलाओं को पैसों के लिफाफे बांटे। जिसको लेकर अब राजनीतिक गरमा गई है। ओपी राजभर ने रक्षाबंधन पर लिफाफा वितरण को लेकर अखिलेश पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लगाया आरोप

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर कहा है कि ‘अखिलेश जी, एक कहावत है कि लोगों का स्टेटस भले बदल जाये लेकिन आदत नहीं बदल सकती। आप लोग सत्ता में रहें या न रहें, अपने खटकरमों से बाज नहीं आते।

इस बार कुछ नहीं मिला तो ‘राखी घोटाला’ करके बैठ गये? अरे कम से कम बहनों का मन और मान रख लिये होते! वैसे कंसवादियों से रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर मर्यादित आचरण की उम्मीद करना बेवकूफी ही है।

दो दिन पहले अपने दफ्तर में आप खूब धूम-धड़ाके के साथ लिफाफा वितरण समारोह किये, जिसमें 11-11 हजार रुपए का प्रलोभन दे के पहले तो महिलाओं को बुलाया, लेकिन पहुंची केवल बुर्कानशीं खवातीनें।

अब मालूम चल रहा है कि उन खवातीनों को भी 10-10 हजार रुपए का चूना लगा दिये आप लोग। सबको 11 सौ रुपल्ली का लिफाफा थमा के चलता कर दिया गया? बाकी के रुपये कहां गायब कर दिये श्रीमान जी?

आपके दफ्तर में चर्चा बहुत तेज है कि आपके ही विभीषणों ने हर पैकेट से करीब 10-10 हजार रुपए का राखी घोटाला किया है।

वो सब भी सोचे होंगे कि ‘शाह-ए-बेखबर’ को पता थोड़ी न चलेगा! ये तो भला हुआ कि कुछ खवातीनों ने लिफाफा चेक कर लिया और पाया कि इसमें तो केवल 11 सौ रुपल्ली रखा है।

आपका परम हितैषी होने के नाते पहले भी सलाह दी है और फिर दे रहा हूं… ‘विभीषणों’ से जितना जल्दी छुटकारा पा लेंगे उतना अच्छा होगा। ये सब आपकी लंका लगा के ही मानेंगे। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण,जय परशुराम,जय महाराज सुहेलदेव।

इन्हें भी पढ़ें:-

अखिलेश यादव ने क्या किया?

रक्षाबंधन पर महिलाओं को पैसों के लिफाफे बांटे।

ओपी राजभर ने क्या आरोप लगाया?

वादे के मुताबिक 11 हजार की जगह केवल 1100 रुपए दिए गए।

राजभर ने इस विवाद को क्या नाम दिया?

"राखी घोटाला"।