Mungeli Road Accident Today | Photo Credit: AI
मुंगेली: Mungeli Road Accident Today छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
Mungeli Road Accident Today जानकारी के अनुसार, घटना जूनापार चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि हादसा लोरमी बिलासपुर मार्ग पर हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों की लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी और मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गई। पुलस ने तीनों की पहचान करने में जुट गई है।