Train Food Poisoning | Photo Credit: AI
खंडवा: Train Food Poisoning खंडवा में कल देर रात मंगला एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन में सफर कर रहे केरल के करीब 20 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बच्चों ने पेंट्री कार से खाना खाया था, जिसके बाद उन्हें उल्टी, पेट दर्द और अन्य तकलीफें होने लगीं।
Train Food Poisoning घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को खंडवा स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक रोका गया। प्रशासनिक अमला चिकित्सकों की टीम के साथ मौके पर पहुंचा और बच्चों का ट्रेन में ही प्राथमिक उपचार किया गया। प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने फूड पॉयजनिंग की आशंका जताई है।
बताया जा रहा है कि मंगला एक्सप्रेस दिल्ली से केरल जा रही थी। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चों के उपचार की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। प्राथमिक इलाज के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया था और सभी बच्चे खतरे के बाहर बताए गए है।