Honda Activa को टक्कर देने Hero ने उतारा ये धाकड़ स्कूटर, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Hero Xoom 110 Scooter: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता Hero Motocorp ने हाल ही में 110cc स्कूटर लॉन्च किया है। इस स्कूटर को Hero Xoom

Honda Activa को टक्कर देने Hero ने उतारा ये धाकड़ स्कूटर, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Hero Xoom 110 Scooter

Modified Date: February 5, 2023 / 05:54 pm IST
Published Date: February 5, 2023 5:54 pm IST

नई दिल्ली : Hero Xoom 110 Scooter: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता Hero Motocorp ने हाल ही में 110cc स्कूटर लॉन्च किया है। इस स्कूटर को Hero Xoom नाम दिया गया है। इस स्कूटर का मुकाबला Honda Dio, और TVS Jupiter के साथ रहने वाला है, लेकिन इसे Honda Activa के प्रतिद्वंदी के रूप में भी देखा जा रहा है। हीरो जूम 110 सीसी स्कूटर स्पोर्टी स्टाइल और कई दमदार फीचर्स के साथ आता है।

यह भी पढ़ें : छात्र का फांसी के फंदे पर लटक रहा था शव, देखने पहुंची वार्डन की भी सदमे में मौत, जाने का कहा हैं मामला

Hero Xoom में मिलेंगे ये फीचर्स

Hero Xoom 110 Scooter: इसमें हेडलैंप और टेल लैंप में X-शेप के LED एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। स्कूटर में कॉर्नरिंग लाइट्स भी हैं। Hero Xoom के पीछे की तरफ मोटरसाइकिल जैसे टर्न इंडिकेटर्स हैं, और एग्जॉस्ट मफलर को डुअल-टोन फिनिश मिलता है। Hero Xoom को पॉवर देने के लिए 110 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है। यह इंजन 8.05 PS की पीक पावर और 8.70 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। यह कंपनी की XTEC और i3S टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है।

यह भी पढ़ें : दीक्षांत समारोह में ‘अंगवस्त्र’ पहनकर ही आएं छात्र, दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किया निर्देश

Hero Xoom में मिलेगा यूएसबी चार्जर

Hero Xoom 110 Scooter: इसके टॉप वेरिएंट में आगे की तरफ 190 मिमी डिस्क है, जबकि रियर एंड में ड्रम ब्रेक मिलता है। सस्पेंशन सेटअप में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक शामिल है। हीरो जूम का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर काफी सारी जानकारी ऑफर करता है। इसमें स्पीडोमीटर, रीयल-टाइम माइलेज, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, क्लॉक और फ्यूल गेज है। साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के माध्यम से राइडर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर कॉल और एसएमएस की जानकारी पाता है। हीरो ज़ूम में एक यूएसबी चार्जर भी दिया गया है। हीरो जूम की कीमत 68,599 रुपये से शुरू होकर 76,699 रुपये तक जाती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.