Kia Syros EV Launch Date: जल्द लॉन्च होगी Kia Syros EV! बेहद कम कीमत, धांसू रेंज और जबरदस्त फीचर्स, क्या बनेगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार?

Ads

Kia Syros EV Launch Date: किआ भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Kia Syros EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इस नए ईवी मॉडल को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं। लॉन्च से पहले इसकी संभावित रेंज, फीजर्स और कीमत को लेकर ग्राहकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 05:00 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 05:23 PM IST

(Kia Syros EV Launch Date/ Image Credit: Kia)

HIGHLIGHTS
  • Kia Syros EV जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है।
  • इसमें 420 से 520 किलोमीटर तक की संभावित रेंज मिल सकती है।
  • कार में 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी विकल्प मिलने की उम्मीद है।

नई दिल्ली: Kia Syros EV Launch Date: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए वाहन कंपनियां नए ईवी मॉडल लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में किआ भी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Kia Syros EV को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इस इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन, फीचर्स, बैटरी और संभावित कीमत से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी है।

डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम और मॉडर्न लुक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia Syros EV का डिजाइन पेट्रोल मॉडल Syros से काफी मिलता-जुलता हो सकता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट और एलईडी ब्रेक लाइट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा कार में बॉक्सी डिजाइन, रूफ रेल, बॉडी क्लैडिंग और ड्यूल टोन एक्सटीरियर का विकल्प मिलने की संभावना है। यह डिजाइन इसे एक स्टाइलिश और मजबूत इलेक्ट्रिक एसयूवी का लुक दे सकता है।

एडवांस फीचर्स से होगी लैस

Kia Syros EV में कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ी स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा ऑटोमैटिक एसी, ABS, EBD जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। कार में करीब 30 इंच की स्क्रीन मिलने की बात भी सामने आई है जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में बेहतर बना सकती है।

लंबी रेंज और दमदार बैटरी का दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia Syros EV को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है। बड़ी बैटरी के साथ यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 420 से 520 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। लेकिन मोटर की पावर और परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कीमत और मुकाबले पर नजर

किआ सिरोस ईवी को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही मिलेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Tata Curvv EV, MG Windsor EV और Hyundai Creta EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। अगर किआ इसे सही कीमत पर पेश करती है तो यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Kia Syros EV कब लॉन्च होगी?

Kia Syros EV के भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च तारीख की पुष्टि नहीं की है।

Kia Syros EV की रेंज कितनी हो सकती है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज पर करीब 420 से 520 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

Kia Syros EV में कौन-कौन से फीचर्स मिल सकते हैं?

इसमें एलईडी लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ी स्क्रीन और कई सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है।

Kia Syros EV की संभावित कीमत कितनी हो सकती है?

अनुमान के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 10 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है।