WhatsApp Birthday Feature: अब WhatsApp खुद बताएगा किसका Birthday है! ला रहा ये नया फीचर, जो ऐसे रखेगा अपनों के खास दिनों का हिसाब

WhatsApp Birthday Feature: WhatsApp के नए फीचर में यूजर्स को चैट विंडो के अंदर ही बर्थडे रिमाइंडर मिल सकता है। इस खास प्रॉम्प्ट की मदद से लोग बिना समय गंवाए एक क्लिक में जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज सकेंगे। इससे खास मौकों को याद रखना और बधाई देना आसान हो जाएगा।

WhatsApp Birthday Feature: अब WhatsApp खुद बताएगा किसका Birthday है! ला रहा ये नया फीचर, जो ऐसे रखेगा अपनों के खास दिनों का हिसाब

(WhatsApp Birthday Feature/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: July 13, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: July 13, 2026 4:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • WhatsApp जल्द नया Birthday रिमाइंडर फीचर ला सकता है।
  • यूजर्स प्रोफाइल में अपनी जन्म तारीख जोड़ सकेंगे।
  • चैट विंडो में बर्थडे प्रॉम्प्ट दिखाई दे सकता है।

WhatsApp Birthday Feature: WhatsApp दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। लोग इसका उपयोग चैटिंग, ऑफिस के काम और दोस्तों-परिवार से जुड़े रहने के लिए करते हैं। अब कंपनी यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नया Birthday फीचर लाने की तैयारी कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने खास लोगों का जन्मदिन भूलने से बच सकेंगे।

प्रोफाइल में जुड़ सकेगी जन्म तारीख

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp जल्द ही प्रोफाइल में Date of Birth जोड़ने का विकल्प दे सकता है। अगर कोई यूजर अपनी जन्म तारीख शेयर करता है तो उसके कॉन्टैक्ट्स को जन्मदिन के दिन खास नोटिफिकेशन मिल सकता है। इससे लोगों को अलग से कैलेंडर या रिमाइंडर ऐप का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे समय पर अपने करीबियों को बर्थडे विश कर पाएंगे।

चैट विंडो में मिलेगा खास रिमाइंडर

इस नए फीचर के तहत यूजर्स को चैट विंडो में भी Birthday Prompt दिखाई दे सकता है। इसकी मदद से लोग एक क्लिक में जन्मदिन की शुभकामना वाला मैसेज भेज सकेंगे। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जो व्यस्तता के कारण अपने दोस्तों और परिवार के खास दिन भूल जाते हैं।

WhatsApp को और स्मार्ट बना रही है मेटा

पिछले कुछ समय में WhatsApp ने कई नए और एडवांस फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी लगातार कोशिश कर रही है कि यह प्लेटफॉर्म सिर्फ मैसेज भेजने तक सीमित न रहे बल्कि यूजर्स को ज्यादा सुविधाएं एक ही जगह मिल सकें। AI और अन्य स्मार्ट फीचर्स के जरिए WhatsApp को एक मल्टी-यूज ऐप बनाने पर काम किया जा रहा है।

प्राइवेसी का भी रखा जाएगा ध्यान

फिलहाल यह Birthday फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और कुछ चुनिंदा एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है। Meta ने अभी इसकी लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है। साथ ही यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए जन्म तारीख शेयर करना पूरी तरह से यूजर के नियंत्रण में होगा। लोग तय कर सकेंगे कि उनकी बर्थ डेट कौन देख सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।