लॉन्च से पहले लीक हुई नई Hyundai i20 की तस्वीरें, लुक देख उड़ जाएंगे आपके होश, मिले मिलेंगे ये शदार फीचर्स

Hyundai Elite i20 Facelift Leak : अपकमिंग फेसलिफ्टेड Hyundai i20 की तस्वीरें लीक हो गई हैं, इन्हें कोरियन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म AutoSpy ने जारी

लॉन्च से पहले लीक हुई नई Hyundai i20 की तस्वीरें, लुक देख उड़ जाएंगे आपके होश, मिले मिलेंगे ये शदार फीचर्स
Modified Date: May 11, 2023 / 03:24 pm IST
Published Date: May 11, 2023 3:24 pm IST

नई दिल्ली : Hyundai Elite i20 Facelift Leak : Hyundai i20 का मुकाबला भारतीय बाजार में Maruti Baleno, Toyota Glanza और Tata Altroz जैसी कारों से है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हुंडई अपनी i20 के नए फेसलिफ्टेड वर्जन पर काम कर रही है, जिसे आने वाले कुछ हफ्तों में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन, इससे पहले ही अपकमिंग फेसलिफ्टेड Hyundai i20 की तस्वीरें लीक हो गई हैं, इन्हें कोरियन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म AutoSpy ने जारी किया है। तस्वीरों से पता चलता है कि कार प्रोडक्शन के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें : 69000 मेट्रिक टन चावल गायब होने का मामला, राजधानी पहुंची केंद्रीय खाद्य विभाग की टीम, आवंटन वितरण रिकॉर्ड की कर रही जांच 

मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा अलग नहीं है नई i20

Hyundai Elite i20 Facelift Leak : इसके एक्सटीरियर की बात करें तो यह मौजूदा i20 मॉडल की तुलना में ज्यादा अलग नहीं है। इसमें कोई बड़ा मेकओवर नहीं दिख रहा है। हेडलैम्प्स में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। ऑल-एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं। ग्रिल पहले की तरह ही दिखती है, फ्रंट बम्पर में नया डिजाइन देखने को मिलता है। स्पोर्टियर दिखने वाला फ्रंट स्प्लिटर भी है। फेसलिफ्टेड Hyundai i20 साइड से पहले की जैसी ही दिखती है लेकिन अलॉय व्हील्स का डिजाइन बदल गया है। इसमें नया डिजाइन के अलॉय हैं।

यह भी पढ़ें : Bijapur news: नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, आवागमन बंद होने से परेशान हो रहे यात्री 

नई i20 में मिलेंगे ये फीचर्स

Hyundai Elite i20 Facelift Leak : पीछे की तरफ Z-शेप के LED इन्सर्ट के साथ LED टेल लैंप्स हैं। बूट लिड का डिज़ाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही दिखता है। हालांकि, रियर बम्पर को नए रिफ्लेक्टर हाउसिंग के साथ अपडेट किया गया है। रियर डिफ्यूज़र पर सिल्वर गार्निश के साथ नया डिज़ाइन दिया गया है।

फेसलिफ्टेड Hyundai i20 के इंटीरियर की भी तस्वीर लीक हुई है, जिससे पता चलता है कि केबिन लेआउट को मौजूदा मॉडल की तरह ही ऑल-ब्लैक थीम के साथ बरकरार रखा गया है। हालांकि, इसमें नया फुल-टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जो अल्कज़ार से लिया गया लगता है।

यह भी पढ़ें : MP Board Result 2023 10th 12th: बोर्ड परीक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा रिजल्ट!

Hyundai Elite i20 Facelift Leak : इसके अलावा, केबिन में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फोर-स्पोक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स हैं। उम्मीद की जा रही है कि नई i20 में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी मिल सकती हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.