Royal Enfield Flying Flea C6/Image Credit: Royal Enfield X Handle
Royal Enfield Flying Flea C6: नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वहां की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी तेजी भारतीय बाजार में तेजी से ग्रो कर रही है। यही वजह है कि, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में भी तेज से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने का ऐलान किया था और इसके बाद से ही लोग बेसब्री से रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea से पर्दा उठाया था।
वहीं अब कंपनी अपनी इस बाइक को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की तरफ से आगामी 10 अप्रैल 2026 को इस बाइक को लॉन्च किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस बाइक के लॉन्च के साथ ही बेंगलुरु में फ्लाइंग फ्ली के लिए पहला स्टोर भी शुरू करेगी। (Royal Enfield Flying Flea C6) खास बात यह है कि यह बाइक सिर्फ इलेक्ट्रिक नहीं बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी और यूनिक डिजाइन के साथ आएगी, जो इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाएगी।
नई Flying Flea C6 बाइक में 3.91kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो कंपनी के अनुसार 154 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सिर्फ 2 घंटे 16 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है, जो इसे डेली यूज के लिए काफी आसान बनाता है।
इसमें परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दिया गया है, जो 15.4kW की पावर और 60Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। इसमें सिटी, रेन, हाईवे और स्पोर्ट सहित कुल 4 राइडिंग मोड्स के साथ ही एक कस्टम मोड भी मिलेगा। (Royal Enfield Flying Flea C6) जिसे अलग-अलग रोड कंडिशन के अनुसार सेट कर सकते हैं।
इसमें गिर्डर फोर्क फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है, जो आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है। इसके सीट की हाइट 823 मिमी है और इसमें 207 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। ख़ास बात ये भी है कि, बाइक का वजन केवल 124 किग्रा है, जिससे छोटे कद के राइडर्स के लिए भी इसे संभालना आसान रहेगा। (Royal Enfield Flying Flea C6) इस बाइक में 19 इंच के व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 260 मिमी और पिछले हिस्से में 220 मिमी डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें ड्यूल चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, 3.5 इंच का टच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, गूगल नेविगेशन, वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-