Bhopal News: पत्नी छोड़कर गई तो शख्स का हाई-वोल्टेज ड्रामा! कपड़े उतारकर बीच सड़क पर किया ऐसा काम, राजधानी में लग गया लंबा जाम

Ads

छोड़कर गई पत्नी तो पागल हुआ शख्स! कपड़े उतारकर बीच सड़क पर किया ऐसा काम, Young Man Went Mad After his Wife Left Him

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 11:43 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 11:54 PM IST

भोपाल। Young Man Went Mad राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड पर शनिवार को एक युवक ने जमकर हंगामा किया। अर्धनग्न अवस्था में कार चला रहे युवक ने रॉन्ग साइड वाहन दौड़ाकर सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।

Young Man Went Mad प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क पर मौजूद लोगों से अभद्र भाषा में बात कर रहा था और राहगीरों को भला-बुरा भी कह रहा था। उसकी हरकतों के चलते मौके पर मौजूद लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक अपनी पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलने पर कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उसके व्यवहार और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः-