BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Upcoming Electric SUVs: 500 किमी से ज्यादा रेंज! मार्केट में तहलका मचाने आ रही हैं ये 3 नई इलेक्ट्रिक SUVs

Upcoming Electric SUVs: 500 किमी से ज्यादा रेंज! मार्केट में तहलका मचाने आ रही हैं ये 3 नई इलेक्ट्रिक SUVs

(Upcoming Electric SUVs, Image Credit: CarWale)

(Upcoming Electric SUVs, Image Credit: CarWale)

Chandrakant Dewangan
Published: 20 Jul 2025 | 12:46 pmModified: 20 Jul 2025 | 12:46 pm
HIGHLIGHTS
  1. मारुति e-Vitara में दो बैटरी ऑप्शन – 61.1kWh और 48.8kWh मिलेंगे।
  2. महिंद्रा XUV 3XO EV का लुक होगा स्पोर्टी और मिलेगा बेहतर राइडिंग कम्फर्ट।
  3. Tata Punch EV फेसलिफ्ट में होगा नया डिज़ाइन और अपग्रेडेड बैटरी टेक्नोलॉजी।

Upcoming Electric SUVs: देश में आजकल इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, खासकर SUV सेगमेंट में। ऑटो कंपनियां एक के बाद एक नई इलेक्ट्रिक SUV पेश करने की तैयारी कर रही हैं। अगर आप भी नई EV SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आने वाले कुछ महीनों में तीन दमदार इलेक्ट्रिक SUV भारतीय बाजार में कदम रखने वाली हैं, जिनमें शानदार रेंज, आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

आगामी इन तीन मॉडलों में शामिल हैं- मारुति सुजुकी e-Vitara, महिंद्रा XUV 3XO EV और टाटा पंच EV फेसलिफ्ट। इन गाड़ियों की ड्राइविंग रेंज करीब 400 से 500 किलोमीटर के बीच हो सकती है और इनमें स्मार्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स भी देखने को मिलेगा।

मारुति सुजुकी e-Vitara

मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, अब EV मार्केट में एंट्री कर रही है। कंपनी 3 सितंबर को अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara लॉन्च करेगी। इस कार में दो बैटरी विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें 61.1kWh और 48.8kWh, जो फुल चार्ज पर 500+ किलोमीटर की रेंज देने के साथ आएंगे। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग, एडवांस सुरक्षा तकनीक और एक स्मार्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। यह SUV सीधे तौर पर Tata Nexon EV और Hyundai Kona Electric को कड़ी टक्कर दे सकती है।

महिंद्रा XUV 3XO EV

महिंद्रा भी अपनी पॉपुलर SUV XUV 3XO का इलेक्ट्रिक अवतार लाने वाली है। कई बार इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज होने पर 400 से ज्यादा किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। इसमें Mahindra की नई EV टेक्नोलॉजी, आकर्षक डिजाइन और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट मिल सकता है। इसका सीधा मुकाबला Tata Punch EV और Citroen eC3 से होगा।

टाटा पंच EV फेसलिफ्ट

Tata Motors अपनी हिट EV Punch का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है, जो 2026 की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर नजर आ सकता है। इस अपडेटेड वर्जन में नया एक्सटीरियर लुक, एडवांस इंटीरियर और स्मार्ट फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही बैटरी और मोटर तकनीक में सुधार कर इसकी परफॉर्मेंस और रेंज को बेहतर किया जा सकता है। यह कार खासतौर पर उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो अफोर्डेबल कीमत पर लंबी रेंज वाली EV की तलाश में हैं। इन तीनों इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च होने के साथ ही भारत का EV बाजार और भी प्रतिस्पर्धी और रोमांचक होने वाला है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara को 3 सितंबर 2025 को लॉन्च करने वाली है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Upcoming Electric SUVs: More than 500 km range! These 3 new electric SUVs are coming to create a stir in the market

ऑटोमोबाइल न्यूज़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm