Updated Kia Sonet 2026: आपकी पसंदीदा SUV Kia Sonet नए अवतार में लॉन्च होगी, जानिए अब पहले से कितनी दमदार और स्टाइलिश हो जाएगी गाड़ी?

Ads

Updated Kia Sonet 2026: नई SUV के फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसका लुक पहले से ज्यादा चौड़ा और बोल्ड होगा। इसमें नया ग्रिल, अपडेटेड LED DRL और नए हेडलैंप मिलने की संभावना है। जिससे गाड़ी का स्टाइल और भी आकर्षक हो जाएगा।

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 01:27 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 01:35 PM IST

(Updated Kia Sonet 2026/ Image Credit: Kia)

HIGHLIGHTS
  • नई Kia Sonet का टेस्टिंग मॉडल फिर दिखा
  • फ्रंट लुक पहले से ज्यादा बोल्ड और चौड़ा होगा
  • 12.3-इंच बड़ी स्क्रीन मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली: Updated Kia Sonet 2026: भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में kia Sonet ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अब कंपनी इस पॉपुलर SUV को नए जनरेशन मॉडल के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इसकी टेस्टिंग के दौरान नई सॉनेट को फिर से देखा गया, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई अहम जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि नई SUV पहले से ज्यादा स्टाइलिश, सुरक्षित और फीचर्स से भरपूर होगी।

एक्सटीरियर में बड़ा बदलाव

टेस्टिंग के दौरान नई Kia Sonet पूरी तरह कैमोफ्लाज में नजर आई। लेकिन इसके बावजूद कुछ डिजाइन बदलाव दिखे। इसका फ्रंट लुक पहले से ज्यादा चौड़ा और बोल्ड हो सकता है। इसमें बड़ा ग्रिल, नए LED DRL और अपडेटेड हेडलैंप मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसका डिजाइन अपनी बड़ी SUV Kia Seltos से प्रेरित रख सकती है। जिससे इसका लुक ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक दिखाई देगा।

इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स में अपग्रेड

नई Kia Sonet के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन, नया डैशबोर्ड डिजाइन और बेहतर सीटिंग कम्फर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस कनेक्टेड फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी भी शामिल हो सकती है। सेफ्टी के लिए यह SUV नए K1 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। जिससे इसकी बॉडी और मजबूत होगी। साथ ही इसमें ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

इंजन ऑप्शन और मुकाबला

इंजन के मामले में कंपनी पुराने विकल्पों को जारी रख सकती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना है। ये इंजन मैनुअल, iMT और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आ सकते हैं। भविष्य में कंपनी हाइब्रिड तकनीक पर भी काम कर सकती है। नई Kia Sonet का मुकाबला Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza, Mahindra XUV 3XO और Hyundai Venue जैसी लोकप्रिय SUV से होगा। उम्मीद है कि यह मॉडल अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

नई Kia Sonet कब लॉन्च हो सकती है?

कंपनी इसे अगले साल तक लॉन्च कर सकती है।

नई Sonet में क्या बड़े डिजाइन बदलाव होंगे?

इसमें चौड़ा फ्रंट, नया ग्रिल, LED DRL और अपडेटेड हेडलैंप मिलने की उम्मीद है।

क्या नई Sonet का इंटीरियर भी बदलेगा?

हाँ, इसमें 12.3-इंच स्क्रीन और प्रीमियम केबिन जैसे बड़े अपडेट मिल सकते हैं।

क्या इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स होंगे?

हाँ, इसमें ADAS और नए K1 प्लेटफॉर्म के साथ बेहतर सेफ्टी मिलने की संभावना है।