Scorpio Lifestyler vs Toyota Hilux: Scorpio Lifestyler देगी Toyota Hilux को टक्कर, इन तीन फीचर्स में मारी बाजी, कीमत में भी होने वाला है बड़ा अंतर

Ads

Scorpio Lifestyler vs Toyota Hilux: महिंद्रा ने Scorpio N पर आधारित अपनी नई Scorpio Lifestyler पिकअप से पर्दा उठा दिया है।

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 05:42 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 05:44 PM IST

Scorpio Lifestyler vs Toyota Hilux/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने अपनी नई Scorpio Lifestyler पिकअप से पर्दा उठा दिया है।
  • पिकअप का मुकाबला नई जनरेशन Toyota Hilux से माना जा रहा है।
  • आनंद महिंद्रा ने Scorpio Lifestyler का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Scorpio Lifestyler vs Toyota Hilux: नई दिल्ली: भारत में लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक सेगमेंट में जल्द ही मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, महिंद्रा ने Scorpio N पर आधारित अपनी नई Scorpio Lifestyler पिकअप से पर्दा उठा दिया है। बोल्ड डिजाइन, दमदार रोड प्रेजेंस और एडवेंचर-फोकस्ड अप्रोच के साथ आने वाले इस पिकअप का मुकाबला नई जनरेशन Toyota Hilux से माना जा रहा है। महिंद्रा समूह के प्रबन्ध निर्देशक एवं अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने Scorpio Lifestyler का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दोनों ही पिकअप बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किए गए हैं और ऑफ-रोडिंग के साथ-साथ एडवेंचर ड्राइविंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। हालांकि, फीचर्स के मामले में Scorpio Lifestyler कुछ अहम जगहों पर Toyota Hilux से आगे निकलते हुए नजर आ रही है। Scorpio Lifestyler में कुछ ऐसे फीचर्स है जो उसे Toyota Hilux से बेहतर बनाते हैं। आज हम आपको उन तीन फीचर्स के बारे में बताएंगे।

ये है वो 3 फीचर्स

1. ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

महिंद्रा के नए पिकअप में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलने की उम्मीद है। कंपनी के टीजर और डिजाइन स्केच में इस फीचर की झलक देखने को मिल चुकी है। यह फीचर केबिन कम्फर्ट को बढ़ाता है और रोजाना इस्तेमाल के दौरान ड्राइवर व पैसेंजर्स को बेहतर सुविधा देता है। वहीं, नई Toyota Hilux में यह सुविधा उपलब्ध नहीं बताई गई है। ऐसे में केबिन फीचर्स के मामले में Scorpio Lifestyler को बढ़त मिल सकती है।

2. रियर डिस्क ब्रेक

Scorpio Lifestyler vs Toyota Hilux:  Scorpio Lifestyler में रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जबकि नई Toyota Hilux में पीछे ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। लगातार या हार्ड ब्रेकिंग के दौरान डिस्क ब्रेक गर्मी को बेहतर तरीके से डिसिपेट करने में मदद करते हैं। इस लिहाज से Scorpio Lifestyler का ब्रेकिंग सेटअप ज्यादा प्रीमियम और एडवांस नजर आता है।

3. 18-इंच अलॉय व्हील्स

व्हील साइज के मामले में भी Scorpio Lifestyler आगे नजर आती है। इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि नई Toyota Hilux फेसलिफ्ट में 17-इंच रिम्स मिलते हैं। बड़े व्हील्स Scorpio Lifestyler के मस्कुलर डिजाइन और ऊंचे स्टांस को और दमदार बनाते हैं। दूसरी ओर, Hilux का 17-इंच व्हील सेटअप इसे ज्यादा रग्ड और सटल लुक देता है।

दोनों का डिजाइन अलग-अंदाज

Scorpio Lifestyler vs Toyota Hilux:  Scorpio Lifestyler को महिंद्रा ने मॉडर्न और अग्रेसिव लुक दिया है। इसमें स्क्वायर्ड LED हेडलैंप्स, इंटीग्रेटेड DRLs, बड़ी क्रोम ग्रिल और वर्टिकल LED फॉग लैंप्स के साथ चंकी बंपर मिलता है। वहीं Toyota Hilux का डिजाइन ज्यादा रग्ड और प्रीमियम नजर आता है। इसमें स्लिम LED हेडलैंप्स, बड़ी हनीकॉम्ब ग्रिल, Toyota ब्रांडिंग और सिल्वर इंसर्ट्स वाला स्कल्प्टेड बंपर दिया गया है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो Scorpio Lifestyler, Hilux के मुकाबले थोड़ी छोटी दिखाई देती है। दोनों पिकअप में डुअल-कैब बॉडी, बड़ा कार्गो एरिया और ऑल-टेरेन टायर्स मिलते हैं। पीछे की तरफ दोनों में C-शेप LED टेललैंप्स के साथ सिंपल और फंक्शनल डिजाइन देखने को मिलता है।

दोनों पिकअप की कीमत में कितना अंतर?

Scorpio Lifestyler vs Toyota Hilux: कीमत के मामले में दोनों पिकअप के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। Scorpio Lifestyler की एक्स-शोरूम कीमत करीब 19.79 लाख रुपए से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं Toyota Hilux की कीमत 31.99 लाख रुपए से 36.69 लाख रुपए के बीच बताई गई है। अगर कीमत और फीचर्स दोनों को ध्यान में रखा जाए, तो Scorpio Lifestyler भारतीय लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में Toyota Hilux के सामने एक मजबूत और ज्यादा किफायती विकल्प बन सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Scorpio Lifestyler में कौन-कौन से खास फीचर्स मिल सकते हैं?

Scorpio Lifestyler में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर डिस्क ब्रेक और 18-इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Scorpio Lifestyler का मुकाबला किस पिकअप से होगा?

Scorpio Lifestyler का सीधा मुकाबला लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में Toyota Hilux से माना जा रहा है।

Scorpio Lifestyler की कीमत कितनी हो सकती है?

Scorpio Lifestyler की एक्स-शोरूम कीमत करीब 19.79 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

Scorpio Lifestyler में कितने इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे?

Scorpio Lifestyler में 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

Scorpio Lifestyler और Toyota Hilux में कौन ज्यादा किफायती है?

उपलब्ध कीमतों के अनुसार Scorpio Lifestyler Toyota Hilux से काफी किफायती हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक कीमत लॉन्च के समय स्पष्ट होगी।