Ayodhya Ram Mandir News: प्रभु श्री राम के साथ अब एक ही परिसर में होंगे सप्तऋषियों और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन, रामलला की नगरी में हो रही भव्य तैयारी
Ayodhya Ram Mandir News: प्रभु श्री राम के साथ अब एक ही परिसर में होंगे सप्तऋषियों और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन

Ram Temple VIP Access for Foreigners । Photo Credit: IBC24 File Image
Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। कहा जा रहा है कि, 2025 तक पूर्ण रूप से मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लगातार दिन-रात राम मंदिर बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार प्रयासरत रहा। ऐसे में अब राम मंदिर 2025 के अंत तक पूर्ण रूप से तैयार कर लिया जाएगा। यही नहीं अगर राम भक्तों को अपने आराध्य के साथ सप्तऋषियों और अन्य देवी देवताओं की भी दर्शन हो जाएंगे।
Read More: Kumbhvani 103.5 MHz: घर बैठे महाकुंभ का आंखों देखा हाल सुनने के लिए हो जाएं तैयार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया कुंभवाणी 103.5 MHz का शुभारंभ
श्री राम जन्मभूमि परिसर में बनेंगे 18 अन्य मंदिर
बता दें कि, आस्था के केंद्र यानि अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के इर्द गिर्द ही सप्त ऋषियों के मंदिर होंगे। यही नहीं भगवान सूर्य हो, शंकर जी या फिर हनुमान जी सबके दर्शन आपको इसी परिसर में हो जाएंगे। इनके मंदिरों का निर्माण ही तेजी से हो रहा है और यह राम भक्तों के लिए आस्था का सबसे बड़ा केंद्र भी होगा। श्री रामजन्मभूमि मंदिर इस वर्ष यानि 2025 के अंत तक अयोध्या में पूरी तरह निर्माण के बाद सबसे खास तो दिखाई देगा ही, लेकिन इसकी खूबसूरती और भव्यता में चार चांद लगाएंगे इर्द गिर्द बने 18 अन्य मंदिर। इसमें सबसे आकर्षक होंगे सप्त मंडपम यानि सप्तऋषियों के मंदिर।
Read More: Bhopal to Hyderabad Flight : राजधानी में आज से शुरू होगी हैदराबाद के लिए दूसरी फ्लाइट, जानें कितना लगेगा किराया
आकर्षक होगा सप्तऋषियों का मंदिर
श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दक्षिण दिशा में महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, अहिल्या देवी और निषाद राज के मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, जो लगभग 70 फीसदी पूरा हो चुका है। यह सभी मंदिर पास पास ही निर्मित किए जा रहे हैं, जिससे श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालु सुगमता से इन सभी मंदिरों तक पहुंच सके। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच निर्मित हो रहा भगवान लक्ष्मण का शेषावतार का मंदिर भी श्रद्धा का केंद्र होने वाला है।
Read More: Indore News: ईडी ने दिग्गज कांग्रेस नेता के रिश्तेदारों पर दर्ज कराया केस, अंतर्राष्ट्रीय सट्टा ऐप और फॉरेक्स ट्रेडिंग से जुड़ा है मामला
दिसंबर 2025 में होगा बड़ा महोत्सव
इसी परिसर में आपको भगवान सूर् , भगवान महादेव, देवी दुर्गा और हनुमान जी के मंदिर भी आपको दिखाई देंगे। इन सभी मंदिरों के लिए जयपुर में मूर्तियों का निर्माण कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। जनवरी में मंदिर ट्रस्ट की जुड़े लोग जयपुर जाकर इनका निरीक्षण करेंगे और इसके बाद मूर्तियों का विधिविधान के साथ स्थापना का कार्य शुरू होगा, जो जून माह तक तक पूर्ण हो जाएगा। दिसंबर 2025 तक पूरा श्री राम जन्मभूमि परिसर श्री राम की संपूर्ण स्मृतियों के परिसर में तब्दील हो जाएगा और भारत ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े आस्था केंद्र में तब्दील हो जाएगा। इस सबके साथ ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तरह का बड़ा महोत्सव एक बार फिर दिखाई देगा ।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: Along with Shri Ram, Saptarishis and other Gods and Goddesses will also be seen together in Ayodhya soon
Ayodhya
और भी पढ़ें ›उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pmभदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmघायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm