BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 7:45 pmModified: 01 Oct 2026 | 7:45 pm

मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नितेश राणे ने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने संगठन के आंदोलन से संबंधित एक पोस्ट में छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है।

राणे ने संवाददाताओं से कहा कि दीपके की ‘एक्स’ पर साझा की गई पोस्ट में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के नीचे कॉकरोच दिखाए गए हैं।

राणे ने दावा किया, 'क्या वे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन के नाम पर हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करना चाहते हैं? दीपके ने एक पोस्ट में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति और उसके नीचे कॉकरोच प्रदर्शित किए। इसका मतलब है कि उन्होंने उन मावलों को कॉकरोच के तौर पर दिखाया, जो स्वराज के लिए लड़ने में शिवाजी महाराज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे।'

राणे ने कहा कि उन्हें दीपके या सौरव दास से कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि उन्हें उन कृत्यों से आपत्ति है जिनमें जेल में बंद कार्यकर्ता उमर खालिद और 'राष्ट्र-विरोधी ताकतों' का समर्थन किया जाता है... ये वे लोग हैं, जो भारत की छवि खराब करना चाहते हैं, लोकतंत्र पर सवाल उठाना चाहते हैं या शरिया कानून लागू करना चाहते हैं।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे की चार अक्टूबर की प्रस्तावित संयुक्त रैली पर राणे ने दोनों नेताओं की आलोचना की।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी भाषा ‘‘राष्ट्रविरोधी ताकतों’’ जैसी हो गई है।

राहुल गांधी के ‘‘वोट चोरी’’ के आरोपों पर राणे ने सवाल उठाया और कहा कि यदि ऐसा होता तो भाजपा को 400 से अधिक सीट मिलतीं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की विपक्ष की मांग पर राणे ने आरोप लगाया कि ऐसी मांग तभी की जा रही है जब पार्टियों को चुनावी हार का सामना करना पड़ा है।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

People also search for:Maharashtra Rane KJP
शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

01 Oct 2026 | 8:04 pm
सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

01 Oct 2026 | 8:04 pm
रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

01 Oct 2026 | 7:35 pm
खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

01 Oct 2026 | 7:08 pm
ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

01 Oct 2026 | 6:38 pm