Deepotsav In Ayodhya: 25 लाख दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुई प्रभु श्रीराम की नगरी, फिर बना विश्व कीर्तिमान
Deepotsav In Ayodhya: 25 लाख दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुई प्रभु श्रीराम की नगरी, फिर बना विश्व कीर्तिमान

Deepotsav In Ayodhya
अयोध्या।Deepotsav In Ayodhya: इस बार प्रभु राम के विराजमान होने के बाद अयोध्या में पहली दीपावली को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे देश से लोगों को इस पर्व में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इस बार की दिवाली, अयोध्या में नया उत्साह, आनंद और नई उमंग लेकर आई है। दीपोत्सव की भव्यता ऐसी है कि हर कोई देखता रह जाए। राम मंदिर बनने के बाद की यह दिवाली अद्वितीय है। अयोध्या नगरी 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगा उठी है।
दिव्यता, भव्यता और भक्तिभाव से सराबोर इस अनोखे पर्व ने सरयू तट पर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला। अयोध्या के 55 घाटों पर एक साथ 28 लाख दिए जलाकर, यह ऐतिहासिक आयोजन इंटरनेट और सोशल मीडिया पर छा गया है। प्रभु श्रीराम का धाम अयोध्या दीयों से जगमग कर रहा है। कहीं लेजर लाइट्स के अद्भुत नजारे हैं तो कहीं मनमोहक फूलों की लड़ियां। बता दें कि, अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद ये पहला दीपोत्सव है।
अयोध्या में दीपोत्सव का यह आठवां संस्करण है, जिसे देख लोगों का दिल गर्व से भर उठा। 500 साल के इंतजार के बाद, भगवान राम के स्वागत में इस तरह की भव्यता पहली बार देखी गई। राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाट तक का हर कोना दीपों से सजाया गया, मानो पूरी अयोध्या नगरी प्रकाश से नहा उठी हो।
इस भव्य आयोजन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। इंटरनेट पर ‘अयोध्या दीपोत्सव’, ‘जय श्रीराम’, और ‘अयोध्या दीपोत्सव’ जैसे हैशटैग्स के साथ अयोध्या के इस ऐतिहासिक आयोजन की तस्वीरें और वीडियोज ट्रेंड कर रहीं है। खासकर युवाओं ने इस पर्व की सुंदरता को कैमरे में कैद कर इसे दुनिया के सामने पेश किया।
Deepotsav In Ayodhya: इस दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण है 25 लाख दीयों की रोशनी, जिसने अयोध्या को सचमुच एक अद्वितीय दृश्य में बदल दिया। सरयू तट पर जब दीप जलाए गए, तो वह नजारा देखने लायक था. हर दीप में प्रेम और आस्था का प्रकाश था, जो सभी के दिलों को छू गया।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Deepotsav in Ayodhya: Lord Shri Ram's city lit up with 25 lakh diyas and colorful lights
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
UP International Trade Show 2026: वैश्विक मंच पर छाएगा अयोध्या का स्वाद, इंटरनेशनल ट्रेड शो में खुरचन पेड़ा और कुल्हड़ वाली दही-जलेबी लगाएंगे चार चांद
23 Sept 2026 | 7:30 pm
Kathavachak Devendra Pathak Video: कथावाचक देवेंद्र पाठक का बंद कमरे में महिला के साथ वीडियो लीक! हरकत देखकर आप भी हो जाएंगे शर्मसार, देखिए वीडियो
14 Sept 2026 | 3:07 pm
Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत, अब इस दिन होगी सुनवाई
06 Sept 2026 | 2:21 pm
Ram Mandir CEO Jitendra Mishra News: राम मंदिर के सीईओ ने भक्तों से मांगा समर्थन, कहा- जल्द ही जमीन पर दिखेगी रणनीति
04 Sept 2026 | 4:26 pm
Vande Bharat IBC24 News: जितेंद्र को जिम्मेदारी, सियासत भारी, कांग्रेस ने नियुक्ति पर उठाए सवाल, पूछा- आखिर उन्हें ही क्यों बनाया गया CEO?
04 Sept 2026 | 12:13 am
Ayodhya Ram Mandir CEO Name: श्री राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO.. ये पूर्व एयर मार्शल होंगे पहले मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जानें क्या होगी जिम्मेदारी
02 Sept 2026 | 4:41 pm
Ram Mandir Trust Member : राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए चेहरों की एंट्री! अयोध्या, दिल्ली और शिकोहाबाद से इन नामों पर लगी मुहर, CEO पर भी बड़ा फैसला
02 Sept 2026 | 3:35 pm
Ram Mandir CEO Appointment: राम मंदिर को मिलेगा पहला CEO? ट्रस्ट की अहम बैठक आज, सचिव समेत इन पदों पर हो सकती है नियुक्ति
02 Sept 2026 | 9:17 am