BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

New Year 2025 In Ayodhya: नए साल के पहले दिन अयोध्या में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, 2 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किए राम लला के दर्शन

New Year 2025 In Ayodhya: नए साल के पहले दिन अयोध्या में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, 2 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किए राम लला के दर्शन

Priya Jagat
Published: 01 Jan 2025 | 10:58 pmModified: 01 Jan 2025 | 10:58 pm

अयोध्या। New Year 2025 In Ayodhya: देशभर में नए साल का जश्न मनाया गया। ऐसे में हर कोई कहीं न कहीं घूमने जाने का प्लान बनाता है कोई गोवा जाता है तो कोई कहीं और। ऐसे में कुछ लोग प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन कर नव वर्ष की शुरूआत करने की लालसा लेकर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बुधवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान नए साल पर मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों से सजाया गया। सुबह मंगल आरती के बाद रामलला को रत्नजड़ित वस्त्र व सोने का मुकुट धारण कराया गया। वहीं बता दें कि, साल 2025 के पहले दिन रामनगरी अयोध्या में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को राम मंदिर में दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालुओं की अपार अद्भुत भीड़ के साथ ही जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने अपनी सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के साथ उनको दर्शन करवाए।

Read More: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ, सुशासन के क्षेत्र में मोहन सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय 

वहीं ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने बताया कि सुबह से ही रामभक्तों का तांता लगा रहा। एक अनुमान के अनुसार सांय काल चार बजे तक लगभग डेढ़ लाख भक्तों ने लाइन लगाकर दर्शन किए। उन्होंने कहा कि, एक जनवरी के दिन इस प्रकार भक्तों का रामलला के प्रति दर्शन का उत्साह रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। आज लोगों में अयोध्या के प्रति आपार श्रद्धा जो दिख रही है, उससे यहां के स्थानीय छोटे-छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। भक्त सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक विकास में सहयोगी बनते जा रहे हैं। सुबह से उमड़े भक्तों के चित्रमय झलकियों से यह साफ दिख रहा है कि भक्तों में किस प्रकार उत्साह है।

Read More: CG News: नवा रायपुर में बसाहट को बढ़ावा, सीएम साय ने कहा- नियमों के सरलीकरण से आदर्श शहरी केंद्र के रूप में विकसित होगा अटल नगर

New Year 2025 In Ayodhya:  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''1 जनवरी 2025 बुधवार सुबह 7 बजे से अभी तक प्रभु श्री रामलला सरकार के लगातार दर्शन हो रहे हैं। 5 कतारों के माध्यम से भक्त लगातार दर्शन कर रहे हैं। अनुमान है कि अभी तक ही लगभग 2 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं। अभी रात्रि 9 बजे तक प्रवेश होगा।''

 

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: On the first day of the new year, a huge crowd of devotees gathered in Ayodhya, more than 2 lakh devotees visited Ram Lalla

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm