Ram Mandir Donation Theft Case: इस जगह मिलते थे सभी चोर, फिर होता था सामानों का बँटवारा!.. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, पढ़ें
Ram Mandir Donation Theft Case Biggest Revelation: राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी के दावों पर जांच तेज, बैंक खाते, संपत्तियां और कार भी जांच के घेरे में।

Ram Mandir Donation Theft Case Biggest Revelation
- आरोपी से दो घंटे तक हुई गहन पूछताछ।
- कथित पैसे छिपाने और बांटने का दावा।
- बैंक खातों और संपत्तियों की जांच तेज।
आरोपी ने किये हैरान कर देने वाले खुलासे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि कथित तौर पर चढ़ावे के पैसे पहले मंदिर परिसर के शौचालय में छिपाए जाते थे और बाद में मौका देखकर बाहर ले जाए जाते थे। पुलिस अब इस पूरे दावे की सच्चाई की जांच कर रही है।मारुति ब्रेज़ा कार बरामद
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रिमांड के दौरान अविनाश शुक्ला ने कई और अहम बातें भी बताईं। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि चोरी के बाद सभी आठ आरोपी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के पास इकट्ठा होते थे और वहीं नकदी व अन्य कीमती सामान का आपस में बंटवारा करते थे। (Ram Mandir Donation Theft Case Biggest Revelation) आरोपी के इस कथित खुलासे के बाद पुलिस ने अयोध्या के कौशलपुरी कॉलोनी से मारुति ब्रेज़ा (UP42 AP 6054) बरामद की है। पुलिस का दावा है कि इस गाड़ी का इस्तेमाल कथित तौर पर पैसे ले जाने के लिए किया जाता था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने यह कार करीब एक साल पहले खरीदी थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दान गिनने वाले कमरे की व्यवस्था, चाबियों के इस्तेमाल, सीसीटीवी कैमरों की जानकारी और कई लोगों की कथित भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि इन सभी दावों का अलग-अलग सबूतों के आधार पर सत्यापन किया जा रहा है।बैंक खातों, लेन-देन और संपत्तियों की जांच
अब जांच केवल गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित नहीं है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कथित तौर पर निकाले गए पैसों का इस्तेमाल कहां किया गया। इसके लिए बैंक खातों, लेन-देन और संपत्तियों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करेंआरोपियों से 58 लाख रुपये बरामद
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को इस मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया था। अधिकारियों के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने से पहले आरोपियों के पास से 58 लाख रुपये बरामद किए गए थे, जबकि कुछ रकम बैंक खातों के जरिए भी वापस जमा कराई गई थी। (Ram Mandir Donation Theft Case Biggest Revelation) फिलहाल एसआईटी साक्ष्य जुटाने और सभी तथ्यों की जांच में जुटी है। मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने और अदालत में रिपोर्ट पेश होने के बाद ही सामने आएगा।Ayodhya, Uttar Pradesh: In the Ram Mandir donation row, mastermind Avinash Shukla was taken to a site near the 14 Kosi Parikrama Marg during police remand, where he identified the location where the stolen money was distributed among the eight accused, including Anukalp Mishra,… pic.twitter.com/ntObwGBAaD
— IANS (@ians_india) July 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
आईटीयू-समर्थित ‘एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन’ में अंबानी, मित्तल संस्थापक सदस्य बने
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित
देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश का 26 प्रतिशत का योगदान : योगी आदित्यनाथ
हुडको से एक लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता, टाउनशिप के विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: आरोपी ने कथित तौर पर पैसे छिपाने और बाद में बांटने के तरीके का दावा किया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Ram Mandir Donation Theft Probe: Accused Reveals Alleged Cash Hiding and Distribution Network During Interrogation
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pm