दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित
नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एक हिस्से के धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण अभियंता की टीम के प्रमुख और ठेकेदार के परियोजना प्रबंधक को निलंबित कर दिया है।
प्राधिकरण के अनुसार, बारिश के बाद पानी जमा हो जाने के कारण सड़क का हिस्सा धंस गया था।
एनएचएआई ने बयान में कहा कि संबंधित परियोजना निदेशक, प्राधिकरण अभियंता और ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।
प्राधिकरण ने कहा कि एक जुलाई, 2026 को दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे पर सड़क की सतह धंसने की घटना सामने आई थी। यह घटना 30 जून की रात हुई बारिश के कारण एक स्थान पर पानी जमा होने और वहां स्थायी जल निकासी प्रणाली चालू नहीं हो पाने की वजह से हुई थी।
एनएचएआई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘बारिश के बाद दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे पर सड़क की सतह धंसने से राष्ट्रीय राजमार्ग के यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। प्रभावित हिस्से की मरम्मत कर उसे सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया है।’’
बयान में कहा गया कि संबंधित स्थान पर जल निकासी प्रणाली को चालू नहीं किया जा सका क्योंकि स्थानीय निवासियों के लगातार विरोध के चलते पुलिया को इससे नहीं जोड़ा जा सका। स्थानीय लोग पुलिया के मुहाने का इस्तेमाल वाहनों के आवागमन के लिए कर रहे थे।
करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 213 किलोमीटर लंबे छह लेन के नियंत्रित प्रवेश (एक्सेस-कंट्रोल्ड) वाले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल, 2026 को किया था।
भाषा यासिर अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm