BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Ayodhya Ram Mandir: 45 किलोग्राम शुद्ध सोने से जगमगाया राम मंदिर, जानें कितनी है इसकी अनुमानित लागत

Ayodhya Ram Mandir: 45 किलोग्राम शुद्ध सोने से जगमगाया राम मंदिर, जानें कितनी है इसकी अनुमानित लागत

Ayodhya Ram Mandir/ Image Credit: X Handle

Ayodhya Ram Mandir/ Image Credit: X Handle

Priya Jagat
Published: 06 Jun 2025 | 6:08 pmModified: 06 Jun 2025 | 6:08 pm
HIGHLIGHTS
  1. अयोध्या राम मंदिर के निर्माण में किया गया 45 किलोग्राम सोने का प्रयोग।
  2. कीमत करीब 50 करोड़ रुपए।
  3. मंदिर के भूतल पर बने दरवाजों और भगवान राम के सिंहासन में बड़े पैमाने पर सोने का इस्तेमाल किया गया।

अयोध्या। Ayodhya Ram Mandir:  अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में 45 किलोग्राम खरा सोने का इस्तेमाल किया गया, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को बताया किस मंदिर में कुल 45 किलोग्राम खरा (24 कैरेट) सोने का इस्तेमाल किया गया है। गुरूवार को राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर भगवान राम, देवी सीता और भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा राम भक्त हनुमान से सजे राम दरबार की पूरे विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

Read More: Lormi Kidnapping Case: श्मशान में मिली मासूम की नरकंकाल! 7 साल की बच्ची के अपहरण का खौफनाक सच, अब नार्को से खुलेगा कातिल का काला राज

 सोने से जड़ित है भगवान राम का सिंहासन

अध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि, मंदिर में इस्तेमाल किये गए सोने का अनुमानित मूल्य लगभग 50 करोड़ रुपये है। मंदिर के भूतल पर बने दरवाजों और भगवान राम के सिंहासन में बड़े पैमाने पर सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, शेषावतार मंदिर में सोने का काम अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि, राम मंदिर के मुख्य ढांचे का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन संग्रहालय, सभागार और अतिथि गृह समेत मंदिर परिसर के अन्य हिस्से अभी निर्माणाधीन हैं। इनका काम दिसंबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Read Moe: Retirement News Latest Update: रिटायरमेंट होने वाले सरकारी कर्मचारियों के शानदार खबर, अब नौकरी के आखिरी दिन मिलेगी खुशियों की सौगात

सीमित संख्या में होगा श्रद्धालुओं का राम दरबार में प्रवेश

मिश्रा ने कहा कि गुरूवार को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद, अब वहां लोगों के पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल, केवल सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को राम दरबार में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को पास लेने होंगे जो निःशुल्क जारी किए जाएंगे। इस बीच, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है।राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा कि गुरूवार को मंदिर में सात विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह सम्पन्न हुआ।  उन्होंने कहा कि गर्भगृह के ऊपर स्थित पहली मंजिल पर स्थापित मूर्तियों में बीच में राम दरबार, उत्तर-पूर्वी कोने में शिवलिंग, दक्षिण-पूर्वी कोने में गणपति, दक्षिणी भाग के मध्य में हनुमान, दक्षिण पश्चिमी कोने में सूर्य, उत्तर-पश्चिमी कोने में भगवती और उत्तरी भाग के मध्य में अन्नपूर्णा माता शामिल हैं।

Read More: Deepika Padukone: बेटी के जन्म के बाद बढ़ी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मुश्किलें, 'स्पिरिट' के बाद अब इस फिल्म से भी हुआ पत्ता साफ!

गर्मी में बढ़ी श्रद्धालुओं के परेशानी

राय ने कहा कि भीषण गर्मी और धूप से बचने के लिए की गई सीमित व्यवस्थाओं के कारण कई श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती जिले से आए श्रद्धालु रामजी मिश्रा ने कहा, 'गर्भगृह तक जाने का रास्ता बहुत लंबा है और रास्ते में बिछाये गए पत्थर धूप में बहुत गर्म हो जाते हैं। मैं भव्य मंदिर बनने से पहले अयोध्या जाता था और तब भगवान राम के दर्शन का रास्ता छोटा और ज्यादा आरामदायक था। अब, दिन में पत्थर इतने गर्म हो जाते हैं कि उन पर चलने से पांव में छाले पड़ सकते हैं।’’ उनके साथी सुधाकर तिवारी ने कहा कि हालांकि, मंदिर ट्रस्ट ने रास्ते के कुछ हिस्सों पर लाल चटाई बिछा रखी है, लेकिन उनमें से कई फट गई हैं।

Read More: CG Police TI Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अधिकारियों का प्रमोशन, 59 सीनियर इंस्पेक्टर डीएसपी बनाए गए ...देखें सूची

Ayodhya Ram Mandir:  राम मंदिर ट्रस्ट के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नव प्रतिष्ठित राम दरबार अभी आम लोगों के दर्शन के लिए नहीं खोला गया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट अपनी आगामी बैठक में, लोगों के दर्शन के लिए योजना को अंतिम रूप देगा। गुरूवार को राम मंदिर में दूसरा बड़ा समारोह आयोजित किया गया था। इससे पहले, पिछले साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश भर के कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Ram Mandir glitters with 45 kg of pure gold, know its estimated cost

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm