Ayodhya Golden Ram Charit Manas Missing: राम मंदिर से सोने की रामचरित मानस गायब होने के मामले में नया मोड़.. अब सामने आया ये वीडियो.. विश्व हिन्दू परिषद ने किया बड़ा दावा
Ram Mandir Golden Ram Charit Manas Missing Case: राम मंदिर की स्वर्णमंडित रामचरितमानस पर विवाद गहराया, वीएचपी ने वीडियो जारी कर सुरक्षित होने का दावा किया।

Ram Mandir Golden Ram Charit Manas Missing Case
- वीएचपी ने वीडियो जारी कर आरोपों को खारिज किया।
- पूर्व गृह सचिव ने रामचरितमानस गायब होने का दावा किया।
- स्वर्णमंडित ग्रंथ सुरक्षित होने का किया गया दावा।
राम मंदिर से सोने की रामचरित मानस कथित तौर पर गायब होने का मामला –
राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन विश्व हिंदू परिषद ने यह Video जारी करके दावा किया है कि रामचरित मानस आज भी मानस मंदिर में सुरक्षित है !! https://t.co/hWqP3HY8BP pic.twitter.com/9CaG0IXEVa — Sachin Gupta (@Sachingupta) July 5, 2026
वीएचपी ने उठाये सवाल
वीएचपी ने सवाल उठाया कि जब राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है, ऐसे समय में इस तरह के आरोप क्यों लगाए गए। संगठन का कहना है कि रामचरितमानस सुरक्षित है और उसके गायब होने का दावा सही नहीं है।पूर्व IAS ने किया था सनसनीखेज दावा
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में पूर्व केंद्रीय गृह सचिव एस. लक्ष्मी नारायण और उनकी पत्नी सरस्वती ने लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 151 किलोग्राम वजनी विशेष रामचरितमानस राम मंदिर को भेंट की थी। (Ram Mandir Golden Ram Charit Manas Missing Case) तांबे के पन्नों पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाकर तैयार इस ग्रंथ में 10,902 चौपाइयां और श्लोक स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं। इसे 8 अप्रैल 2024 को रामलला को समर्पित किया गया था और शुरुआत में गर्भगृह में पूजा के लिए रखा गया था। एस. लक्ष्मी नारायण का आरोप है कि कुछ समय बाद यह रामचरितमानस सार्वजनिक रूप से दिखाई देना बंद हो गई। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार अयोध्या जाकर ट्रस्ट से जानकारी मांगी, पत्र लिखे और संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हालांकि, वीएचपी द्वारा जारी वीडियो में दावा किया गया है कि दान की गई स्वर्णमंडित रामचरितमानस श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास सुरक्षित है।आज ट्रस्ट की बैठक, चंपत राय पर होगा फैसला
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे में कथित गड़बड़ी के विवाद के बीच आज एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी बैठक होने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की यह अहम बैठक आज दोपहर 3 बजे मणिरामदास छावनी में आयोजित की जाएगी। (Ram Mandir Golden Ram Charit Manas Missing Case) इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में ट्रस्ट की मौजूदा व्यवस्था को लेकर कई बड़े और चौंकाने वाले निर्णय लिए जा सकते हैं। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सियासी गलियारों में भारी विवाद खड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक का सबसे संवेदनशील और बड़ा एजेंडा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार करना है। चंदा चोरी के आरोपों के बाद इन दोनों अधिकारियों के पदों को लेकर आज बड़ा फैसला हो सकता है।राम मंदिर के कुल खर्चों का पूरा ब्योरा सामने रखा जाएगा
इसके साथ ही, इस कथित गड़बड़ी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम की अंतरिम रिपोर्ट पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान राम मंदिर के कुल खर्चों का पूरा ब्योरा सामने रखा जाएगा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कई नियमों में बदलाव की रूपरेखा तैयार की जाएगी। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें"बैठक के बाद मीडिया से होगी चर्चा" : स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंचे कोषाध्यक्ष और गीता परिवार के संस्थापक स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, "मैं अभी कुछ नहीं कहूंगा। आज की बैठक के बाद मैं रात में आपसे मिलूंगा। (Ram Mandir Golden Ram Charit Manas Missing Case) मैं यहां तीन दिन के लिए हूं। मैं आप सभी के साथ बैठकर हर चीज़ पर चर्चा करूंगा। बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।"#WATCH | Ayodhya, UP: On the meeting of Ram Temple Trust over the alleged temple donations embezzlement case, Swami Govind Dev Giri Ji Maharaj, Treasurer of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, and founder of the Geeta Pariwar, says, "I am not going to say anything… pic.twitter.com/dYKRCUSdUw
— ANI (@ANI) July 6, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना राजमार्ग पूरी तरह बंद
उप्र : मुरादाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत
उप्र : कौशांबी में संदिग्ध विषाक्त पदार्थ खाने से महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत
शॉटगन विश्व कप: भवतेग और मैराज ने प्रभावित किया, लेकिन बड़े स्कोर के कारण पीछे रहे
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: दानकर्ता ने इसके सार्वजनिक रूप से गायब होने का दावा किया, जिसे वीएचपी ने खारिज किया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Ram Mandir Golden Ramcharitmanas Row: VHP Releases Video, Rejects Missing Manuscript Allegations
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pm